खास बातें
Kalyan Banerjee Attacked in Hooghly: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा. शनिवार को सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद रविवार को हुगली जिले के चंडीतला में श्रीरामपुर के कद्दावर सांसद कल्याण बनर्जी को निशाना बनाया गया. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों को हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया. हालांकि, भाजपा ने इसे लोगों का आक्रोश करार दिया है.
सांसद का दावा – मेरे सिर से काफी खून बहा
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट पर हुए कथित हमले के बाद चंडीतला पुलिस थाने के बाहर तनाव व्याप्त हो गया. भीड़ ने यहां कल्याण बनर्जी को काले झंडे दिखाये और उन्हें तथा तृणमूल कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों को ‘चोर’ कहा. कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि विरोध प्रदर्शन के दौरान उनके सिर पर चोट लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गये. उनके सिर से काफी खून बहा.
भाजपा समर्थकों ने हमला किया : बनर्जी
उन्होंने पत्रकारों से कहा कि भाजपा समर्थकों ने उन पर हमला किया. यह सब पुलिस के सामने हुआ. लोकसभा सदस्य ने पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए वहां धरना दिया. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ‘भाजपा प्रायोजित हमलों’ के खिलाफ अपना विरोध जारी रखेगी. भाजपा ने इन आरोपों का खंडन किया और दावा किया कि राज्यभर में स्थानीय लोग तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : शासक ही बन गये हैं हत्यारे, BJP को शर्म आनी चाहिए, सोनारपुर में अभिषेक पर हमले के बाद फूटा ममता बनर्जी का गुस्सा
ज्ञापन सौंपने गये थे, मिला पत्थर और काला झंडा
कल्याण बनर्जी टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ चंडीतला थाने पहुंचे थे. सांसद चुनाव के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस को ज्ञापन सौंपने गये थे. जैसे ही वे थाने के पास पहुंचे, लोगों के एक बड़े समूह ने उन्हें घेर लिया. भीड़ ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाये और काले झंडे दिखाये.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
थाने के गेट पर ही कल्याण ने दिया धरना
कल्याण बनर्जी ने इस हमले के बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया. उनका आरोप है कि जब उन पर हमला हो रहा था, तब पुलिस चुपचाप सब देख थी. उन्होंने इसे पुलिस और भाजपा की मिलीभगत करार दिया है.
भाजपा ने कहा- यह जनता का आक्रोश
हमले के आरोपों को भाजपा ने सिरे से खारिज कर दिया है. भाजपा नेतृत्व का कहना है कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में अब तृणमूल नेताओं को जन-आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है. यह उन स्थानीय लोगों का गुस्सा है, जो पिछले कई वर्षों से टीएमसी के अत्याचारों से पीड़ित थे. भाजपा के मुताबिक, बंगाल की जनता अब भ्रष्ट नेताओं को देखते ही ‘चोर-चोर’ के नारे लगा रही है, जिसे टीएमसी ‘हमला’ बताकर सहानुभूति बटोरने की कोशिश कर रही है.
इसे भी पढ़ें : अभिषेक बनर्जी पर हमले से दिल्ली तक हड़कंप, खरगे बोले- यह बड़ी साजिश, अखिलेश ने भाजपा को घेरा
Kalyan Banerjee Attacked in Hooghly: हुगली में हाई-अलर्ट, पुलिस और केंद्रीय बल तैनात
कल्याण बनर्जी पर हमले की खबर फैलते ही टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह सड़कों को जाम करना शुरू कर दिया है. स्थिति को देखते हुए हुगली जिले के कई संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस और केंद्रीय बलों की तैनाती की गयी है. प्रशासन का कहना है कि दोषियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें
मेरा मर्डर करना चाहते थे, सोनारपुर में हमले के बाद बोले अभिषेक बनर्जी, हेलमेट पहनकर जान बचाकर भागे
सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी पर हमला, कपड़े फाड़े, जूते-पत्थर और अंडे बरसाये, CID ने भी कसा शिकंजा
अभिषेक बनर्जी को मिली एक्स श्रेणी की सुरक्षा, अब तक धराये पांच हमलावर
