13 से 15 जून तक कालीनारायणपुर शांतिपुर सेक्शन में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द

सियालदह डिवीजन के रानाघाट-कृष्णानगर सिटी जंक्शन/शांतिपुर सेक्शन में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की योजना है

कोलकाता. सियालदह डिवीजन के रानाघाट-कृष्णानगर सिटी जंक्शन/शांतिपुर सेक्शन में यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य की योजना है. ऐसे में उक्त सेक्शन में 13 जून से 15 जून तक 56 घंटे तक ट्रेनों का परिचालन बांधित रहेगा. उक्त कार्य के साथ ही कालीनारायणपुर-शांतिपुर में चौथी लाइन यानी कॉमन लूप लाइन नंबर 4 चालू भी किया जायेगा. इस दौरान जहां कई ट्रेनों को रद्द किया गया है वहीं कुछ के मार्ग और समय में परिवर्तन किया गया है. 13, 14 व 15 जून को रद्द की गयीं ट्रेनें : 13 जून को सियालदह-शांतिपुर अप 31537, 31539, 31541 और डाउन 31538, 31540, 31542 रद्द रहेगी. इसी तरह से 14 जून को सियालदह-शांतिपुर अप ईएमयू में 31511, 31513, 31515, 31517, 31537, 31539, 31541 और डाउन ईएमयू में 31512, 31514, 31516, 31518, 31538, 31540, 31542 रद्द रहेगी. राणाघाट-शांतिपुर अप ईएमयू 31781, 31785 डाउन ईएमयू 31782, 31788, राणाघाट-शांतिपुर-कृष्णानगर सिटी जंक्शन अप ईएमयू में 31585 और डाउन ईएमयू में 31586, राणाघाट-कृष्णानगर सिटी जंक्शन: अप ईएमयू 31725 डाउन ईएमयू 31726, सियालदह-कृष्णानगर सिटी जंक्शन अप ईएमयू 31843 और डाउन ईएमयू 31844 रद्द रहेगी. 15 जून को सियालदह-शांतिपुर अप ईएमयू 31511, 31513, 31515, 31517 डाउन ईएमयू 31512, 31514, 31516, 31518, राणाघाट-शांतिपुर अप ईएमयू 31781, 31785, डाउन ईएमयू 31782, 31788, रानाघाट-शांतिपुर-कृष्णानगर सिटी जंक्शन: अप ईएमयू 31585 डाउन ईएमयू 31586, रानाघाट-कृष्णानगर सिटी जंक्शन: अप ईएमयू 31725 और डाउन ईएमयू 31726 रद्द रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >