आज से सुनवाई में हिस्सा लेंगे न्यायिक अधिकारी

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शनिवार के बाद रविवार को भी कलकत्ता हाइकोर्ट में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई.

एसआइआर: हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने की उच्चस्तरीय बैठक

संवाददाता, कोलकातामतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शनिवार के बाद रविवार को भी कलकत्ता हाइकोर्ट में एक उच्चस्तरीय बैठक हुई. सुप्रीम कोर्ट ने तार्किक विसंगतियों का मामला सुलझाने के लिए न्यायिक अधिकारियों की एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया था. कमेटी में कौन-कौन शामिल होंगे, यह तय करने की जिम्मेदारी हाइकोर्ट को दी गयी थी. रविवार शाम करीब चार बजे हुई बैठक में हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुजय पॉल, राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती, गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा, डीजीपी पीयूष पांडे, स्पेशल रोल ऑब्जर्वर सुब्रत गुप्ता और चुनाव आयोग के अन्य अधिकारी शामिल हुए. इसके अलावा हाइकोर्ट के दो वरिष्ठ न्यायाधीश अरिजीत बनर्जी और तपब्रत चक्रवर्ती के साथ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल भी मौजूद रहे. जिला जज वर्चुअली ऑनलाइन मौजूद थे. बैठक में कई न्यायाधीशों ने एसआइआर को लेकर सवाल भी किये. क्योंकि उन्हें अभी तक कोई प्रशिक्षण नहीं मिला है. छुट्टी पर गये सभी जजों को तुरंत काम पर आने का निर्देश दिया गया है. रविवार की बैठक में मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा की गयी कि सोमवार से उन्हें करना क्या है. बताया गया है कि 150 सेशन जज सहित पूर्व न्यायाधीशों को लेकर सुनवाई का काम सोमवार से शुरू होगा. वकील कल्याण बनर्जी ने कहा कि कोर लेवल पर फैसला सिर्फ जिला जज और अतिरिक्त जिला जज ही लेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >