झाड़ग्राम : सड़क पर आया हाथी, लोगों में दहशत

झाड़ग्राम जिले के जीतूशोल इलाके में लोधाशुली-झाड़ग्राम मुख्य सड़क पर अचानक एक हाथी आ गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों सहित वाहन चालकों में दहशत फैल गयी.

खड़गपुर. झाड़ग्राम जिले के जीतूशोल इलाके में लोधाशुली-झाड़ग्राम मुख्य सड़क पर अचानक एक हाथी आ गया, जिससे स्थानीय ग्रामीणों सहित वाहन चालकों में दहशत फैल गयी. मालूम हो कि जीतूशोल इलाका जंगल से सटा हुआ है. भोजन की तलाश में एक हाथी जंगल से निकलकर मुख्य सड़क पर आ गया. हाथी को सड़क पर देखकर लोगों में दहशत फैल गयी. हाथी करीबन बीस मिनट तक सड़क पर मौजूद रहा, जिससे इलाके में यातायात प्रभावित हुआ. हाथी आने की जानकारी मिलने के बाद वनकर्मी इलाके में आये और हाथी को घने जंगल की ओर खदेड़ा, जिसके बाद इलाके की परिस्थिति सामान्य हुई और लोगों ने राहत की सांस ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >