बांग्लादेश सीमा क्षेत्र से 14 लाख का अवैध सोना और चांदी जब्त

बीएसएफ जवानों ने 116 ग्राम सोने एवं 7.1 किलोग्राम चांदी की जब्त किया.

बरामद किये गये सोने व चांदी की कीमत लगभग 13 लाख 95 हजार 571 रुपये कोलकाता. बीएसएफ के दक्षिण बंगाल फ्रंटियर के सजग जवानों ने पश्चिम बंगाल के नदिया और उत्तर 24 परगना जिलों में भारत-बांग्लादेश की अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अलग अलग घटनाओं में सोने और चांदी की तस्करी के प्रयासों को विफल कर दिया. बीएसएफ जवानों ने 116 ग्राम सोने एवं 7.1 किलोग्राम चांदी की जब्त किया. यह उस वक्त जब्त किया गया जब सीमा पर जब तस्कर इसे अवैध तरीके से बांग्लादेश से भारत में तस्करी करने की कोशिश कर रहे थे. बरामद किये गए सोने व चांदी की आनुमानिक कीमत 13 लाख 95 हजार 571 रुपये है. बीएसएफ सूत्रों के मुताबिक गत 11 मार्च को बीएसएफ की 194वीं बटालियन के जवानों को पुख्ता जानकारी मिली कि नदिया जिले के मझदिया व नलुपुर गांव से एक संदिग्ध तस्कर बांग्लादेश से सोने की तस्करी की जा सकता है. इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए जवानों ने मझदिया व नलुपुर गांव में दो अलग-अलग संभावित जगहों पर विशेष नाका/चेकपोस्ट लगाया गया. चेकिंग के दौरान जब जवानों ने संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पर्स से सोने की एक बार बरामद हुई. जवानों ने तुरंत ही उसको हिरासत में ले लिया और उसे आगे की पूछताछ के लिए पुट्टी खली सीमा चौकी ले गये. पूछताछ के दौरान तस्कर ने खुलासा किया कि वह पुट्टीखली गांव का निवासी है और एक कैरियर के रूप में कार्य करता है. संदिग्ध व्यक्ति यह सोने की बार कृष्णागंज में पुलिया के नजदीक किसी अज्ञात व्यक्ति को देने जा रहा था जिसके बदले में उसे 500 रुपये मिलने वाले थे. हालांकि बीएसएफ जवानों की मुस्तैदी और सतर्कता के चलते उसकी यह साजिश नाकाम हो गयी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ganesh mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >