शौकत मोल्ला को चुनाव में टिकट दिया गया तो तबाह हो जायेंगे कई परिवार

अगर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जानबूझकर शौकत मोल्ला को चुनावी टिकट देती हैं, तो इससे साफ संदेश जायेगा कि बंगाल में हिंसा और हत्या की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है.

शौकत मोल्ला को लेकर पीरजादा तोहा सिद्दीकी का विस्फोटक बयान

प्रतिनिधि, हुगली

पीरजादा तोहा सिद्दीकी ने तृणमूल कांग्रेस नेता शौकत मोल्ला को लेकर तीखा और विस्फोटक बयान देते हुए कहा है कि अगर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जानबूझकर शौकत मोल्ला को चुनावी टिकट देती हैं, तो इससे साफ संदेश जायेगा कि बंगाल में हिंसा और हत्या की राजनीति को बढ़ावा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा, बांग्ला में एक कहावत है, सूअर के गले में मोतियों की माला और शौकत मोल्ला के मामले में यह कहावत पूरी तरह चरितार्थ होती है. भांगड़ की जनता शौकत मोल्ला को एक बड़े गुंडे, समाज-विरोधी और आतंकी प्रवृत्ति के व्यक्ति के रूप में जानती है. खुद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक समय शौकत मोल्ला को लेकर यह टिप्पणी की थी कि वह बम बनाता है. पीरजादा तोहा सिद्दीकी ने यह भी आरोप लगाया कि शौकत मोल्ला कभी ममता बनर्जी की हत्या की साजिश में शामिल थे. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 2026 के विधानसभा चुनाव में शौकत मोल्ला को टिकट दिया गया, तो भांगड़ और कैनिंग इलाके में शौकत मोल्ला और उसके गिरोह की वजह से हालात बेहद खराब होंगे और कई परिवार तबाह हो सकते हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील करते हुए कहा, शौकत मोल्ला को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए. उनका कहना है कि यदि इसके बावजूद टिकट दिया गया, तो इसका राजनीतिक खामियाजा तृणमूल कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा और ममता बनर्जी को पार्टी को हुए नुकसान का एहसास खुद होगा. पीरजादा तोहा सिद्दीकी ने यह भी सवाल उठाया कि भांगड़-कैनिंग इलाके के लोगों द्वारा लगातार विरोध के बावजूद शौकत मोल्ला को आलिया विश्वविद्यालय में एक पद कैसे दिया गया. उन्होंने इसे मुस्लिम समाज के लिए शर्मनाक बताते हुए कहा कि इससे यह संदेश जाता है कि बंगाल में शिक्षित, ज्ञानी और योग्य मुसलमानों की कोई कद्र नहीं है. उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता सब देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब भी देगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >