आरोपी अरेस्ट नहीं हुए, तो आज हाइकोर्ट की अवकाश पीठ से करेंगे गुहार : शुभेंदु

भाजपा विधायकों और सांसदों ने पीड़ितों की मदद के लिए अपना वेतन दान करके एक विशेष कोष बनाया है.

संवाददाता, कोलकाता

भाजपा विधायकों और सांसदों ने पीड़ितों की मदद के लिए अपना वेतन दान करके एक विशेष कोष बनाया है. सोमवार को सांसद खगेन मुर्मू और विधायक शंकर घोष पर हमला हुआ था. उस घटना को लगभग 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन अबतक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. मंगलवार उत्तर बंगाल जाने से पहले दमदम हवाई अड्डे पर शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि खगेन मुर्मू पर हमला करनेवाले आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो बुधवार को वह कलकत्ता उच्च न्यायालय की अवकाश पीठ में जायेंगे.

उन्होंने कहा कि राहत पहुंचाते समय लोगों पर इस तरह हमले हो रहे हैं. हमला करनेवालों का चेहरा वीडियो फुटेज में साफ दिख रहा है, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. भाजपा विधायक ने मुख्यमंत्री को इंगित करते हुए कहा कि यह राजनीति करने का समय नहीं है. जरूरत पड़ने पर एक दूसरे के साथ खड़े होकर काम करना होगा. कोई भी पार्टी का झंडा लेकर नहीं जा रहा है. तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने दावा किया कि पुलिस पहले बाढ़ से निबटेगी और फिर गिरफ्तारियां करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >