भवानीपुर से मैं ही जीतूंगी, चाहे एक वोट से ही सही : मुख्यमंत्री

भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को ममता ने कहा- विनाश यात्रा

बोलीं सीएम : भाजपा की यह अंतिम यात्रा होगी कोलकाता. मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में चल रहे एसआइआर को लेकर भाजपा व चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा व चुनाव आयोग की साजिश के तहत मतदाता सूची से जानबूझ कर वैध मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं. सुश्री बनर्जी ने एसआइआर के बाद मतदाता सूची में नाम हटाये जाने को लेकर सोमवार को निर्वाचन आयोग और भाजपा पर साठगांठ कर वास्तविक मतदाताओं को मताधिकार से वंचित करने का आरोप लगाया. होली के अवसर पर नेताजी इंडोर स्टेडियम में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की मदद के लिए ये ‘साजिश’ रची गयी है. उन्होंने कहा कि भवानीपुर से एक बार फिर वह जीत हासिल करेंगी, चाहे एक वोट से ही क्यों न हो, जीत उनकी ही होगी. अपने भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र में भी ‘बड़े पैमाने पर मतदाता के नाम हटाये जाने’ का दावा करते हुए, सुश्री बनर्जी ने कहा कि चाहे जितने भी मतदाताओं के नाम हटा दिये जायें, वह विजयी होंगी. सुश्री बनर्जी ने संकेत दिया कि वह फिर से भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने मतदाता सूची में लोगों के नाम काटे जाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह फिर से भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी और जीत हासिल करेंगी. ममता बनर्जी ने कहा कि मैं हैरान हूं. अमानवीय, बदले की भावना से काम किया गया. कायर लोग पीछे से लड़ते हैं. उन्होंने जानबूझकर नाम काटे हैं. मेरे चुनाव क्षेत्र में 60 हजार वोट काटे गये हैं. उन्होंने कहा कि लेकिन फिर भी मैं कहती हूं, मैं भवानीपुर से जीतूंगी, एक वोट से भी जीतूंगी. मुझे विश्वास है, मुझे भगवान पर विश्वास है, मुझे मां पर विश्वास है, मुझे हिंदू-मुस्लिम-बौद्धों पर विश्वास है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >