महिला पर जानलेवा हमला करने के आरोप में पति किया गया गिरफ्तार

घटना शनिवार शाम को सूताहाटा थाना क्षेत्र के चैतन्यपुर इलाके की है.

आरोपी को पत्नी पर था विवाहेत्तर संबंध होने का शक हल्दिया. विवाहेत्तर संबंध के शक में एक युवक पर उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला का आरोप लगा है. घटना शनिवार शाम को सूताहाटा थाना क्षेत्र के चैतन्यपुर इलाके की है. पीड़िता का नाम नीपा सरदार माकड़ बताया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसका नाम अरुण माकड़ है. जानकारी के अनुसार, कुछ वर्ष पहले सूताहाटा के होड़खाली गांव की रहने वाली नीपा का विवाह महिषादल थाना क्षेत्र के इच्छापुर गांव के निवासी अरुण से हुआ था. अरुण मिस्त्री है और काम के सिलसिले में प्राय: घर से बाहर रहता था. आरोपी को संदेह था कि उसकी पत्नी का किसी युवक के साथ विवाहेत्तरसंबंध है. इसे लेकर अक्सर दोनों के बीच झगड़ा भी होता था. शनिवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. आरोप है कि इस दौरान अरुण ने छुरी से अपनी पत्नी पर वार कर दिया. नीपा को घायलावस्था में दुर्गाचक महकमा अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर तमलुक जिला अस्पताल स्थानांतरित कर दिया गया. वहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >