हुगली: फिल्मी अंदाज में सिर पर बंदूक तानकर बाइक लूटे

फिल्मी अंदाज में एक छेना व्यापारी के सिर पर बंदूक तानकर उनकी नयी बाइक लूटने की घटना हुई है.

हुगली. फिल्मी अंदाज में एक छेना व्यापारी के सिर पर बंदूक तानकर उनकी नयी बाइक लूटने की घटना हुई है. हुगली जिले के बालागढ़ थाना अंतर्गत खामारगाछी कमालपुर नट्टपाड़ा इलाके में रात करीब 9:30 बजे यह घटना हुई. छेना व्यापारी दिवाकर घोष और उनके बेटे को सड़क पर झुका कर उनके सिर पर बंदूक तानी गयी और बदमाश उनकी बाइक लेकर फरार हो गये. जानकारी के अनुसार, व्यापारी दिवाकर घोष हर दिन की तरह रात करीब आठ बजे छेना बेचकर घर लौटे थे. उनके घर निर्माण में लगे मिस्त्री (जो बकाया रकम लेने आये थे) ने अपनी बाइक बाहर खड़ी की थी. जब मिस्त्री पैसे लेकर बाहर निकले तो देखा कि दिवाकर घोष की बाइक गायब थी. उन्होंने तुरंत यह सूचना दिवाकर घोष को दी. घोष और उनके बेटे ने अपनी हीरो होंडा ग्लैमर बाइक से उस गाड़ी की तलाश शुरू की. थोड़ी दूर जाकर उन्होंने देखा कि 3-4 बदमाश, जिनके चेहरे गमछों से ढंके हुए थे, उनकी बाइक को धक्का देकर ले जा रहे थे. घोष और उनके बेटे ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने मिस्त्री की बाइक वहीं छोड़ दी और उन्हें घेर लिया. इसके बाद बंदूक तानकर उन्हें सड़क पर झुकाकर धमकाया और उनकी नयी हीरो होंडा ग्लैमर बाइक लेकर फरार हो गये. घटना की सूचना मिलते ही बालागढ़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >