बंगाल की सत्ता का ‘गेट-वे’ है हुगली, सिंगूर से शुरू हुई थी वामदलों के पतन की कहानी, अब 43.61 लाख वोटर करेंगे दीदी और दादा का फैसला

Hooghly District Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण में हुगली की 16 सीटों पर मतदान होगा. सिंगूर जैसी हाई-प्रोफाइल सीट वाले इस जिले में 43.61 लाख वोटर 16 विधायक चुनेंगे. जानें महिला-पुरुष वोटरों का पूरा डेटा और पहले चरण की रिकॉर्ड वोटिंग का असर.

Hooghly District Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल के लिए हुगली जिला काफी अहम है. इसी जिले में सिंगूर विधानसभा सीट है, जिसने पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की नींव रखी थी. टाटा के नैनो संयंत्र के लिए जमीन अधिग्रहण के खिलाफ बुलंद हुई आवाज ने वाममोर्चा के 34 साल के शासन की नींव को न केवल हिला दिया, बल्कि बंगाल की सत्ता से उखाड़कर फेंक दिया. आज राज्य में वामदल शून्य हो गये हैं. लेफ्ट के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस का भी सूपड़ा साफ हो चुका है.

हुगली की 18 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट

जिले में कुल 18 विधानसभा सीटें हैं. स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के बाद इन 18 सीटों पर कुल 43,61,392 मतदाता पंजीकृत हैं, जो बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में वोट करने के योग्य हैं. इनमें 21,99,070 पुरुष, 21,62,237 महिला और 85 थर्ड जेंडर वोटर हैं. ये सभी मतदाता बंगाल चुनाव 2026 के दूसरे चरण में 29 अप्रैल को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Hooghly District Assembly Election 2026: हुगली जिले के वोटर का पूरा विवरण

हुगली जिले के मतदाताओं का पूरा विवरण आप यहां जान सकते हैं. 18 विधानसभा सीटों में से किस विधानसभा क्षेत्र में कितने पुरुष वोटर हैं, कितनी महिला वोटर हैं और कितने थर्ड जेंडर वोटर हैं. एक-एक विधानसभा सीट पर कुल कितने वोटर हैं, पूरा विवरण यहां देखें.

विधानसभा का नामपुरुष वोटरमहिला वोटरथर्ड जेंडरकुल मतदाता
उत्तरपाड़ा1127941154735228272
श्रीरामपुर1041861014724205662
चांपदानी11091011103210221952
सिंगूर1192891180936237388
चंदननगर1001831032626203451
चुंचुड़ा13613413957011275715
बालागढ़1220921179906240088
पांडुआ1247291243457249081
सप्तग्राम1064841038815210370
चंडीतला1250341215063246543
जंगीपाड़ा1281231229424251069
हरिपाल1333191308533264175
धनेखाली1314621312252262689
तारकेश्वर1180731173635235441
पुरसुरा1323931271961259590
आरामबाग1287001245582253260
गोघाट1266971213781248076
खानाकूल1384681300984268570
सोर्स : इलेक्शन कमीशन

16 जिलों की 152 सीटों पर पड़े थे 93.19 फीसदी वोट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण में 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था. दूसरे चरण में कुल 142 सीटों पर वोटिंग होगी. पहले चरण में बंगाल में बंपर वोटिंग हुई और मतदान के अब तक के सारे रिकॉर्ड टूट गये. राज्य में 93.19 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया, जो किसी भी राज्य में अब तक हुई वोटिंग से ज्यादा है. पहले चरण में किन जिलों में और कितनी वोटिंग हुई, उसके आंकड़े यहां देखें.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव 2026: इन 8 जिलों में दूसरे चरण में होगी वोटिंग, वोटर्स का पूरा डिटेल यहां पढ़ें

4 मई को तय होगा, बंगाल में किसकी बनेगी सरकार

इलेक्शन कमीशन ने पूरी तैयारी के साथ इस बार बंगाल में 2 चरणों में चुनाव कराने का फैसला किया था. पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर वोटिंग के बाद 4 मई को बंगाल विधानसभा की सभी 294 सीटों पर एक साथ मतगणना होगी. उसी दिन तय हो जायेगा कि बंगाल में अगली सरकार किसकी बनेगी. ममता बनर्जी जीत का चौका लगायेंगी या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करेगी.

इसे भी पढ़ें

सिंगूर की ‘नैनो’ कसक : टाटा के जाने के 18 साल बाद खंडहर में भविष्य ढूंढ़ रहे लोग, न खेती बची न उद्योग, पछता रहे आंदोलनकारी

बंगाल में ‘लाल दुर्ग’ की ढहती दीवारें, 2006 में 233 सीटें और 2021 में ‘शून्य’, 2026 में वामपंथ की वापसी करा पायेगी ‘युवा ब्रिगेड’?

नदिया की 17 सीटों पर महामुकाबला 29 को, 39.55 लाख वोटर तय करेंगे प्रत्याशियों की किस्मत, जानें महिला-पुरुष वोटर का पूरा गणित

उत्तर कोलकाता की 7 सीटों पर वोटर लिस्ट में बड़ी काट-छांट, SIR के बाद 10.84 लाख मतदाता करेंगे फैसला, देखें आपके क्षेत्र का पूरा डेटा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >