घर पर गिरा हाई वोल्टेज तार, आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान

11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूट कर गिरने से एक घर में भयावह आग लग गयी. पूरा घर जल कर खाक हो गया.

बशीरहाट. 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार टूट कर गिरने से एक घर में भयावह आग लग गयी. पूरा घर जल कर खाक हो गया. लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जतायी गयी है. घटना गुरुवार की देर रात उत्तर 24 परगना के बशीरहाड महकमा के संदेशखाली के भांगा तुषखाली माझेरपाड़ा गांव में हुई.

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रात करीब दो बजे के करीब यह घटना हुई. गांव की सिराजुन बीबी के आवास पर अचानक हाई वोल्टेज तार टूट कर गिर पड़ा. इससे घर में आग लग गयी. जिस समय घटना हुई, घर के लोग सो रहे थे. आग की लपटों से सभी की नींद खुली, किसी तरह लोग घर से बाहर निकलने में सफल रहे, इससे लोगों की जान बच गयी. घर में रखे 20 हजार रुपये, कीमती सामान, कपड़े सहित अन्य दस्तावेज जल कर खाक हो गये. परिवार के लोगों ने बताया कि लगभग एक लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है.

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर नाराजगी जतायी. लोगों ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से ही यह घटना हुई है. लंबे समय से तार झूल रहे हैं, कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है. कई बार शिकायत की गयी, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया. लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >