हावड़ा नगर निगम चुनाव से जुड़ी सुनवाई 27 जनवरी को

हावड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर दायर जनहित याचिका पर कलकत्ता हाइकोर्ट जनवरी में सुनवाई करेगा.

कोलकाता. हावड़ा नगर निगम चुनाव को लेकर दायर जनहित याचिका पर कलकत्ता हाइकोर्ट जनवरी में सुनवाई करेगा. शुक्रवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजय पाल और न्यायाधीश पार्थ सारथी सेन की डिविजन बेंच ने कहा कि चुनाव से जुड़े मामले की सुनवाई 27 जनवरी को दोपहर दो बजे होगी. कोर्ट ने कहा कि यह मामला बेहद अहम है. इसलिए विस्तृत में सुनवाई जरूरी है. गौरतलब है कि, 24 नवंबर को वकील सब्यसाची चटर्जी ने कोर्ट से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग करते हुए डिविजन बेंच का ध्यान इस तरफ दिलाया था. उल्लेखनीय है कि पिछले सात वर्षों से निगम में चुनाव नहीं हुआ है. वर्ष 2018 में 10 दिसंबर को बोर्ड की मियाद खत्म हुई थी. अंतिम चुनाव वर्ष 2013 में हुआ था. बोर्ड की मियाद खत्म होने के बाद सरकार ने यहां प्रशासनिक बोर्ड का गठन करते हुए डॉ सुजय चक्रवर्ती को बोर्ड का चेयरमैन बनाया था. चार साल तक इस बोर्ड ने निगम का कामकाज संभाला, लेकिन इस वर्ष नवंबर महीने में डॉ चक्रवर्ती और वाइस चेयरमैन सैकत चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद बोर्ड को भंग कर निगम आयुक्त को प्रशासक बनाया गया. अभी निगम का कामकाज निगम आयुक्त प्रसेनजीत चक्रवर्ती देख रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >