जूनियर डॉक्टरों का आज स्वास्थ्य भवन अभियान

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की घटना के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने के लिए राज्य के जूनियर डॉक्टरों के संगठनों ने स्वास्थ्य भवन अभियान का एलान किया है.

कोलकाता. आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की घटना के खिलाफ आंदोलन को और तेज करने के लिए राज्य के जूनियर डॉक्टरों के संगठनों ने स्वास्थ्य भवन अभियान का एलान किया है. सोमवार को जूनियर चिकित्सकों के संगठनों ने बैठक की. इसके बाद संगठन के प्रतिनिधि ने कहा कि मंगलवार को सुबह 11 बजे सॉल्टलेक स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स से स्वास्थ्य भवन तक रैली निकाली जायेगी. उनका कहना है कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय मिल जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा और वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे. जूनियर चिकित्सकों ने 14 अगस्त की रात हुई तोड़-फोड़ की घटना पर कहा कि सबूतों को मिटाने के लिए यह हमला हुआ था और जब तक इस घटना के मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ लिया जाता, वह आंदोलन करते रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >