जमानत के लिए एक बार फिर उच्च न्यायालय पहुंचे पार्थ चटर्जी

राज्य में शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने फिर जमानत के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. हाइकोर्ट ने मामला स्वीकार लिया है और मामले की सुनवाई 19 मई को न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की ��दालत में होने की संभावना है.

कोलकाता.

राज्य में शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने फिर जमानत के लिए कलकत्ता उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. हाइकोर्ट ने मामला स्वीकार लिया है और मामले की सुनवाई 19 मई को न्यायमूर्ति शुभ्रा घोष की अदालत में होने की संभावना है.

गौरतलब है कि पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की जमानत का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है. इस बीच, नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पूर्व शिक्षा मंत्री द्वारा हाइकोर्ट में भी आवेदन दायर किया गया है.

गौरतलब है कि पार्थ चटर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने जुलाई 2022 में गिरफ्तार किया था. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह पार्थ चटर्जी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने सुनवाई की थी.

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को आरोपी पार्थ चटर्जी और अन्य गिरफ्तार सरकारी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा शुरू करने की अनुमति देने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट में नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में जमानत के साथ 17 जुलाई को सुनवाई होगी. इससे पहले पार्थ चटर्जी ने हाइकोर्ट में जमानत के लिए नये सिरे याचिका दायर की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bijay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >