पत्नी-बेटी की हत्या कर की खुदकुशी की कोशिश

हिंदमोटर के भद्रकाली इलाके में एक घर से तीन लोगों को लहूलुहान हालत में बरामद किया गया.

हुगली. हिंदमोटर के भद्रकाली इलाके में एक घर से तीन लोगों को लहूलुहान हालत में बरामद किया गया. इनमें एक चार साल की बच्ची और एक महिला को मृत करार दिया गया, जबकि घर के प्रमुख काशीनाथ चट्टोपाध्याय को गंभीर हालत में उत्तरपाड़ा स्टेट जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसे वहां से कोलकाता मेडिकल कॉलेज स्थानांतरित किया गया. पुलिस ने मृतकों की पहचान पत्नी पायल चट्टोपाध्याय (25) और बेटी अद्रिता चट्टोपाध्याय (चार) के रूप में की है. उत्तरपाड़ा थाने की पुलिस ने दोनों के शव घटनास्थल से बरामद किये. मृतकों के गले और शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार चाकू से किये गये गहरे घाव पाये गये हैं. चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट की टीम मामले की जांच में जुट गयी है. प्रारंभिक जांच में पुलिस का अनुमान है कि घरेलू कलह के चलते यह घटना घटी. पुलिस को संदेह है कि काशीनाथ, जो एक स्थानीय फैक्टरी में कार्यरत हैं, ने तड़के घर में ही फल काटने वाले चाकू से पहले अपनी पत्नी और फिर बेटी की हत्या की. बाद में खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >