10 अगस्त को ‘हर घर तिरंगा’ रैली : कोलकाता में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था, बंद रहेंगी प्रमुख सड़कें

Har Ghar Tiranga Rally Kolkata: कोलकाता में 10 अगस्त को शुभेंदु अधिकारी की अगुवाई में निकलेगी ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा. 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद. जानिए, ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी और किन रूट्स पर नहीं चलेंगी गाड़ियां.

Har Ghar Tiranga Rally Kolkata: पश्चिम बंगाल पहली बार केंद्र सरकार के ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान में शामिल होने जा रहा है. इस सिलसिले में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी (Chief Minister Suvendu Adhikari) ने 10 अगस्त को कोलकाता में एक भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ (Tiranga Yatra) आयोजित करने का ऐलान किया है. धर्मतला में नेताजी प्रतिमा से शुरू होने वाली इस रैली में लगभग 50,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इसके चलते मध्य कोलकाता में बड़े पैमाने पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे. यानी ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी. कई प्रमुख सड़कें बंद भी रहेंगी.

मैदान और मध्य कोलकाता की इन सड़कों पर नहीं चलेंगी गाड़ियां

कोलकाता ट्रैफिक पुलिस (Kolkata Traffic Police) की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान मैदान क्षेत्र (Maidan Area) की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गों को बंद रखा जायेगा या उनके रूट में बदलाव किया जायेगा. प्रभावित मार्गों की लिस्ट इस प्रकार है.

  • किंग्सवे (Kingsway)
  • आरआर एवेन्यू (RR Avenue)
  • पलासी गेट रोड (Plassey Gate Road)
  • मेयो रोड (Mayo Road)
  • जवाहरलाल नेहरू रोड (Jawaharlal Nehru Road)
  • कैथेड्रल रोड (Cathedral Road)
  • क्वींसवे (Queensway)
  • रेड रोड (Red Road)
  • खिदिरपुर रोड (Khidirpur Road)
  • लवर्स लेन (Lovers Lane)
  • कैसुरीना एवेन्यू (Casuarina Avenue)

पुलिस ने यह भी कहा है कि भीड़ और स्थिति के आधार पर आसपास की अन्य सड़कों पर भी ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकता है.

ये भी पढ़ें: कोलकाता को ट्रैफिक जाम से मिलेगी मुक्ति, शुभेंदु अधिकारी सरकार बनायेगी रिंग रोड, फ्लाईओवर और स्काईवॉक

इन सड़कों पर मालवाहक वाहनों पर प्रतिबंध

रैली को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख एंट्री पॉइंट्स और कोर रूट्स पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही 10 अगस्त को प्रतिबंधित रहेगी. किन सड़कों पर नहीं चलेंगे भारी वाहन, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें.

  • विद्यासागर सेतु (द्वितीय हुगली ब्रिज)
  • एजेसी बोस रोड (लेनिन सारणी/मौलाली क्रॉसिंग से हेस्टिंग्स तक)
  • सेंट जॉर्जेस गेट रोड
  • स्ट्रैंड रोड (राजा वुडमंट स्ट्रीट तक)
  • सीआर एवेन्यू (दक्षिण की ओर)
  • जवाहरलाल नेहरू रोड
  • एसपी मुखर्जी रोड (रासबिहारी एवेन्यू से एक्साइड क्रॉसिंग तक)

ये भी पढ़ें: सेना के सम्मान में बसमतिया में निकाली गयी भव्य तिरंगा यात्रा

इन जरूरी सेवाओं को मिलेगी छूट

  • एलपीजी सिलेंडर
  • सीएनजी
  • पेट्रोल
  • डीजल
  • मेडिकल ऑक्सीजन
  • सब्जियां
  • दवाएं
  • फल
  • मछली
  • दूध

दफ्तर जाने वालों के लिए पुलिस की सलाह

रैली का आयोजन सप्ताह के पहले कार्यदिवस (सोमवार) को हो रहा है. इसलिए कोलकाता पुलिस ने काम पर निकलने वाले आम यात्रियों और नौकरीपेशा लोगों को सलाह दी है कि वे अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलें. संभावित जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >