GST-ITC धोखाधड़ी मामले में कोलकाता से 3 आरोपी गिरफ्तार, असम STF ने कोलकाता ने की कार्रवाई

देशभर में फैले फर्जी जीएसटी और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) धोखाधड़ी नेटवर्क के खिलाफ असम पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने कोलकाता में कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही कुल 12 लोग अब तक पकड़े जा चुके हैं. जानें क्या है पूरा मामला और कहां-कहां चला असम पुलिस का ऑपरेशन.

देशभर में फैले फर्जी माल एवं सेवा कर (GST) और इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) धोखाधड़ी नेटवर्क के खिलाफ असम पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 2 अलग-अलग ऑपरेशन के तहत छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इन नयी गिरफ्तारियों के साथ ही इस पूरे टैक्स फ्रॉड नेटवर्क में पकड़े गये आरोपियों की कुल संख्या 12 हो गयी है. असम पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर यह जानकारी दी.

कोलकाता के तिलजला और कैखाली में छापेमारी

असम एसटीएफ की ओर से जारी बयान के अनुसार, फर्जी जीएसटी बिलों के जरिये अवैध रूप से इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) क्लेम करने वाले गिरोहों के खिलाफ चलाये जा रहे देशव्यापी अभियान के तहत यह समन्वित कार्रवाई की गयी. कोलकाता के तिलजला इलाके में रविवार को एसटीएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा. कैखाली क्षेत्र में मंगलवार को चले दूसरे ऑपरेशन में एक अन्य आरोपी को दबोचा गया. गिरफ्तार 3 आरोपियों में 2 कोलकाता के हैं. तीसरा आरोपी असम के बक्सा जिले का रहने वाला है. वह गिरफ्तारी से बचने के लिए कोलकाता में छुपा था.

ट्रांजिट रिमांड पर गुवाहाटी ले गयी पुलिस

पुलिस ने बताया कि कोलकाता की सक्षम अदालत से कानूनी प्रक्रिया पूरी करने और आवश्यक ट्रांजिट रिमांड (Transit Remand) प्राप्त करने के बाद तीनों आरोपियों को बुधवार की रात गुवाहाटी ले जाया गया. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और कर धोखाधड़ी से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किये. असम एसटीएफ के अनुसार, मामले की गहन जांच अभी भी जारी है. इस सिंडिकेट में शामिल अन्य लोगों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >