महानगर में खनिज प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

नीति निर्माताओं, उपकरण निर्माताओं, इंजीनियरों, प्रौद्योगिकी सलाहकारों और शिक्षाविदों सहित लगभग 34 देशों के 1000 से अधिक प्रतिनिधि प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं.

कोलकाता. महानगर में गुरुवार को 11वीं एशियाई खनन कांग्रेस-2025 के साथ-साथ 11वीं आइएमई 2025 – अंतरराष्ट्रीय खनन, उपकरण एवं खनिज प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है. दो नवंबर तक चलने वाले इस प्रदर्शनी का उद्घाटन भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के सचिव विक्रम देव दत्त ने किया. बताया गया है कि खनन, भूवैज्ञानिक एवं धातुकर्म संस्थान (एमजीएमआई) और टैफकॉन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह एशियाई खनन कांग्रेस (एएमसी) खनिज उत्पादन के क्षेत्रों में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रगति के लिए तकनीकी-वैज्ञानिक सहयोग को बढ़ावा देने और समर्थन देने के लिए एक मंच प्रदान करेगी, जिससे एशियाई और विश्व दोनों समुदायों को लाभ होगा. नीति निर्माताओं, उपकरण निर्माताओं, इंजीनियरों, प्रौद्योगिकी सलाहकारों और शिक्षाविदों सहित लगभग 34 देशों के 1000 से अधिक प्रतिनिधि प्रदर्शनी में भाग ले रहे हैं. यहां देसी-विदेशी कंपनियों के लिए अपने उत्पादों के प्रदर्शन के लिए लगभग 700 स्टॉल लगाये हैं और 10 राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पैवेलियन स्थापित किये गये हैं.

आइएमई 2025 में ऑस्ट्रेलिया की 40 से अधिक कंपनियां हुईं शामिल

इस मौके पर ऑस्ट्रेलियन ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट कमीशन के व्यापार और निवेश आयुक्त, नाथन डेविस ने कहा कि इस अंतर्राष्ट्रीय खनन, उपकरण और खनिज प्रदर्शनी (आइएमई) 2025 के 11वें संस्करण में 40 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई कंपनियां खनन, उपकरण, प्रौद्योगिकी और सेवाओं (एमईटीएस) में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी है. प्रदर्शनी में ऑस्ट्रेलियाई भागीदारी में परामर्श, अन्वेषण, खनन आइटी, खनन उपकरण, पर्यावरण और निम्न कार्बन खनन, और गुणवत्ता एवं सुरक्षा जैसी ऑस्ट्रेलियाई एमईटीएस कंपनियों का एक विस्तृत समूह शामिल है. ऑस्ट्रेड, विमेन इन माइनिंग इंडिया के साथ मिलकर शुक्रवार को खनन में विविधता और समावेश पर एक संगोष्ठी का आयोजन कर रहा है, जिसका उद्देश्य खनन में महिलाओं की उभरती भूमिका पर प्रकाश डालना और खनन मूल्य श्रृंखला में महिलाओं और अन्य विविध समूहों के लिए नेतृत्व के अवसरों को बढ़ावा देना है.

आइएमई 2025 में टाटा हिताची ने पेश किया नया इनोवेशन

इस प्रदर्शनी में कंस्ट्रक्शन और माइनिंग इक्विपमेंट क्षेत्र की अग्रणी कंपनी, टाटा हिताची भी (आइएमई) 2025 में भाग ले रही है. इस अवसर पर टाटा हिटाची के भागीदार अपने ग्राहकों, साझेदारों और अन्य पार्टनर्स के साथ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, ऑपरेशनल एक्सीलेंस और पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदार समाधानों की जानकारी साझा करेंगे. इस मौके पर टाटा हिताची के महाप्रबंधक – मार्केटिंग, सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईएमई का यह प्लेटफॉर्म माइनिंग कम्युनिटी से जुड़ने, विचारों का आदान-प्रदान करने और इंडस्ट्री का भविष्य संवारने में सहयोगी होगा. टाटा हिटाची ब्रांड की फिलॉसफी है ‘चलो देश बनायें.’ तदनुसार कंपनी इनोवेशन, पार्टनरशिप और लोगों को प्रधानता देते हुए देश की तीव्र प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By GANESH MAHTO

GANESH MAHTO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >