राज्यपाल ने बाढ़ पीड़ितों को दी राहत सामग्री

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार को दूधिया में क्षतिग्रस्त हुए लोहे के पुल का निरीक्षण किया. इस दौरान राज्यपाल ने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की. साथ ही उन्होंने प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी सौंपी.

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने सोमवार को दूधिया में क्षतिग्रस्त हुए लोहे के पुल का निरीक्षण किया. इस दौरान राज्यपाल ने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की. साथ ही उन्होंने प्रभावित लोगों को राहत सामग्री भी सौंपी. उल्लेखनीय है कि राज्यपाल ने पहाड़ और डुआर्स में बारिश से हुए नुकसान की जानकारी मिलने के बाद सोमवार को उत्तर बंगाल का दौरा करने का फैसला किया. सोमवार दोपहर बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद राज्यपाल दूधिया के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने डॉ हर्षवर्द्धन श्रृंगला के साथ दूधिया में ढहे लोहे के पुल सहित कई प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और अस्थायी रूप से फंसे लोगों से बातचीत की. राज्यपाल ने उन्हें आश्वासन देते हुए कहा कि प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाये गये हैं और राहत एवं पुनर्वास कार्य तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. राज्यपाल ने सभी से पहाड़ी इलाकों के तबाह हुए लोगों के साथ खड़े होने और उनकी पीड़ा को कम करने के लिए हर संभव मदद का हाथ बढ़ाने का आह्वान किया. .

भाजपा सांसद व विधायक हुए हमले पर जतायी चिंता : राज्यपाल ने नागराकाटा में भाजपा सांसद व विधायक पर हमले की घटना को लेकर चिंता जतायी और कहा कि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब पूरा देश उत्तर बंगाल की घटना को लेकर गहरी चिंता में है, तो ऐसे में राहत और सहायता प्रदान करने के लिए आगे आने वाले किसी भी व्यक्ति का स्वागत किया जाना चाहिए.

””लोगों को अभी मदद की जरूरत है, इसलिए मदद के लिए आगे आने वालों के रास्ते में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए. राज्यपाल ने प्रशासन से कानून-व्यवस्था बनाये रखने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >