बुराई पर अच्छाई की जीत होगी : स्वामी सुबीरानंद

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला किया है.

सेना की कार्रवाई सही कदम हावड़ा. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ हमला किया है. सेना के इस कार्रवाई को सही ठहराते हुए रामकृष्ण मठ मिशन व बेलूड़ मठ के महासचिव स्वामी सुबीरानंद महाराज ने भारत की जीत की कामना की है. उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में भारत की जीत निश्चित है, क्योंकि बुराई पर अच्छाई की जीत होगी. उन्होंने कहा कि इस युद्ध में कोई अन्याय नहीं है. यह युद्ध सरकार का नहीं, बल्कि आम जनता का युद्ध है. महाराज ने देश के सभी लोगों से सरकार के साथ खड़े होने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह देश स्वामी विवेकानंद और रामकृष्ण परमहंस का है. स्वामी जी ने कहा कि भारत का कल्याण ही मेरा कल्याण है. भारत माता पर किसी भी हमले का जवाब दिया जायेगा. इसमें कोई अपराध नहीं है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >