न्यूटाउन : बच्ची की संदिग्ध स्थिति में मौत, जांच जारी

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बताया जा रहा है कि बच्ची सोमवार रात अपने घर में सोयी थी और सुबह तालाब में उसका शव मिला.

न्यूटाउन. न्यूटाउन के बालीगुड़ी इलाके में मंगलवार को दो साल की एक मासूम बच्ची का एक तालाब में शव मिलने से हड़कंप मच गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. बताया जा रहा है कि बच्ची सोमवार रात अपने घर में सोयी थी और सुबह तालाब में उसका शव मिला. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस के अनुसार, समसुर मंडल, पत्नी और बच्ची के साथ न्यूटाउन के बालीगुड़ी में किराये के घर में रहता था. उनका दावा है कि सुबह उन्होंने नींद खुलते ही देखा कि उसका मोबाइल और उनकी बेटी, दोनों नहीं हैं. इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की. कुछ देर बाद पास के एक जलाशय में बच्ची का शव देखा गया. इधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि बालीगुड़ी इलाके में जिस घर में समसूर रहता है, वहां पहले कोई और रह रहा था, जो हमेशा नशे में रहता था. मकान मालिक ने उसे घर से निकाल कर घर समसूर को दे दिया था. इससे वह व्यक्ति समसुर से नाराज था. पुलिस का कहना है कि उस शख्स की भी तलाश की जा रही है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >