300 खाली सिलिंडर लेकर भागा गैस एजेंसी का कर्मचारी

उत्तर 24 परगना के बनगांव थाना अंतर्गत बसाकपाड़ा इलाके में गैस एजेंसी का एक कर्मचारी ग्राहकों को गैस देने के नाम पर 300 खाली सिलिंडर लेकर फरार हो गया

एजेंसी के सामने ग्राहकों ने किया विरोध-प्रदर्शन

बनगांव. उत्तर 24 परगना के बनगांव थाना अंतर्गत बसाकपाड़ा इलाके में गैस एजेंसी का एक कर्मचारी ग्राहकों को गैस देने के नाम पर 300 खाली सिलिंडर लेकर फरार हो गया. इससे गुस्साए ग्राहकों ने घंटों तक गैस एजेंसी के ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया. इसके बाद ऑफिस के प्रभारी मिलन बोस ने सभी को सिलिंडर देने और आरोपी केखिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया. इसके बाद ग्राहक शांत हुए. आरोपी का नाम स्वपन दास है. वह रोजाना सिलिंडर लोगों के घर पहुंचाया करता था. मंगलवार को इलाके में कई लोगों के घर से खाली सिलिंडर वैन पर लोड किया और फरार हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >