Table of Contents
Gangasagar Pilgrims Airlifted| पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध गंगासागर मेला क्षेत्र से 2 तीर्थ यात्रियों को एयरलिफ्ट कर लिए कोलकाता भेज दिया गया है. इस साल पहली बार रविवार को 2 तीर्थ यात्रियों को एयर एंबुलेंस से कोलकाता पहुंचाया गया. दक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने यह जानकारी दी है.
बेहोशी की हालत में मिले थे लखनऊ के संतलाल
बीमार तीर्थ यात्रियों में एक उत्तर प्रदेश के और दूसरे हरियाणा के रहने वाले हैं. रविवार को उत्तर प्रदेश के लखनऊ निवासी संतलाल (64) बेहोशी की हालत में गंगासागर मेला प्रांगण में मिले थे. प्राथमिक चिकित्सा के दौरान पता चला कि संतलाल उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे. इसके बाद यहां गंगासागर में चिकित्सकों की सलाह पर संतलाल को एयर एंबुलेंस से कोलकाता भेजा गया.
संतलाल को कोलकाता के बांगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया
संतलाल को इलाज के लिए टालीगंज स्थित एमआर बंगुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हैम रेडियो उनके रिश्तेदारों को ढूंढ़ने की कोशिश कर रहा है. होश में आने पर व्यक्ति की पहचान और पक्की हो पायेगी.
Gangasagar Pilgrims Airlifted: हरियाणा की बिमला देवी को किया गया एयरलिफ्ट
एक दिन यानी सोमवार को एक और बीमारी तीर्थ यात्री को एयरलिफ्ट किया गया है. इस बीमार महिला तीर्थ यात्री का नाम बिमला देवी (77) है. वह हरियाणा के झज्जर जिले के किलोद पन्ना मेहराना की रहने वाली हैं. महिला की टखने को पैर की उंगलियों से जोड़ने वाली हड्डी टूट गयी है. जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के सुझाव पर उन्हें भी एमआर बांगुर अस्पताल में रेफर किया गया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
बीमार श्रद्धालुओं के लिए एयर एंबुलेंस के साथ-साथ वाटर एंबुलेंस की भी व्यवस्था
इस संबंध में परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती ने बताया कि गंगासागर में गंभीर रूप से बीमार तीर्थ यात्रियों को कोलकाता भेजने के लिए एक एयर एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है. इसके साथ ही वाटर एंबुलेंस भी है. उन्होंने बताया कि जिन 2 बीमारी तीर्थ यात्रियों को कोलकाता भेजा गया है, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है.
इसे भी पढ़ें
सागर द्वीप पहुंचने लगे श्रद्धालु पुण्य स्नान 14-15 जनवरी को
आउट्राम घाट : गंगासागर मेले की देख-रेख के लिए कोलकाता नगर निगम ने किया विशेष टीम का गठन
इस बार के गंगासागर मेले में आयेंगे डेढ़ करोड़ से भी अधिक तीर्थयात्री
