अशोकनगर : किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म दो नाबालिग समेत चार आरोपी गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना जिले अशोकनगर थाना अंतर्गत एक स्कूल में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है

प्रतिनिधि, बारासात

उत्तर 24 परगना जिले अशोकनगर थाना अंतर्गत एक स्कूल में नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है, वहीं पुलिस ने पीड़ित किशोरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. किशोरी की हालत चिंताजनक बतायी जा रही है.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है. मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में से एक किशोरी को बहला कर पहले स्कूल में लगे गया, वहां उसे जबरन शराब पिलायी, फिर वहां पहले से मौजूद तीन अन्य युवकों ने उसके साथ मिलकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

किशोरी किसी प्रकार घर पहुंच कर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी. उसके बाद किशोरी के परिजनों ने अशोकनगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है. एक और आरोपी की तलाश की जा रही है.

बताया जाता है कि आरोपियों में एक युवक से पिछले छह महीने से प्रेम संबंध चल रहा था, जो उसे बहला कर गुरुवार की रात स्कूल में ले गया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >