पत्नी की मृत्यु से हताश पति ने भी दे दी जान

मृतक की पहचान स्वपन विश्वास (50) के रूप में हुई है.

कल्याणी. पत्नी की मृत्यु से हताश एक व्यक्ति ने पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान स्वपन विश्वास (50) के रूप में हुई है. वह नदिया जिला के कृष्णानगर कोतवाली थाना अंतर्गत नागेंद्रनगर का निवासी था. जानकारी के अनुसार, कुछ साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गयी थी. तब से वह मानसिक अवसाद से पीड़ित था. वह नशे का भी आदी हो गया था. पूरे दिन घर में अकेला रहता था. अपनी बूढ़ी मां से भी ज्यादा बात नहीं करता था. शुक्रवार रात को राहगीरों ने द्विजेंद्र सेतु के नीचे एक व्यक्ति का शव देखा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >