1.96 करोड़ की ठगी के मामले में जालसाज अरेस्ट

विधाननगर के बागुइहाटी इलाके में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 1.96 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में राजस्थान के अलवर से एक जालसाज को गिरफ्तार किया गया है.

राजस्थान से हुई गिरफ्तारी, डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर की गयी थी ठगी

संवाददाता, कोलकाता

विधाननगर के बागुइहाटी इलाके में डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर 1.96 करोड़ की धोखाधड़ी करने के मामले में राजस्थान के अलवर से एक जालसाज को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार जालसाज का नाम उमेश मीणा है. उसे गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया. बताया जाता है कि बागुइहाटी के कृष्णपुर की पौलोमी विश्वास ने साइबर धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी थी. जालसाजों ने उन्हें अवैध पार्सल के आदान-प्रदान में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार किये जाने की धमकी दी गयी. डिजिटल गिरफ्तारी का डर दिखाकर उन्हें इससे बचने के लिए जालसाजों ने उनसे कई किश्तों में करीब 1.96 करोड़ रुपये अपने विभिन्न अकाउंट में ट्रांसफर करवाये. अंत में उन्हें ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करायी.

साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मामले की जांच कर एक जालसाज को राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया. उसे ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया गया है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार जालसाज से पूछताछ कर पुलिस उससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >