हथियार के साथ चार सप्लायर गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने उत्तर 24 परगना के हाड़ोआ से हथियार के साथ चार सप्लायरों को गिरफ्तार कर लिया.

एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर दबोचा

संवाददाता, कोलकाता

पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने उत्तर 24 परगना के हाड़ोआ से हथियार के साथ चार सप्लायरों को गिरफ्तार कर लिया. इनके नाम अमीरुल मंडल (33), हबील मोल्ला (40), अबू सईद गाजी (26) और गियासुद्दीन गाजी (24) हैं. सभी हाड़ोआ की गोपालपुर ग्राम पंचायत अधीन पुकुरिया गांव के निवासी हैं. ये एक निजी कार में हथियार छिपाकर कोलकाता की तरफ जा रहे थे. इनके पास से अवैध हथियार और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किये गये हैं.

जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और हड़ोआ थाने की पुलिस ने गुरुवार रात को संयुक्त रूप से बशीरहाट में हड़ोआ के पास हड़ोआ-राजारहाट रोड पर चेक प्वाइंट शुरू किया. इस बीच संदेह के आधार पर एक निजी कार को रोक चालक एवं उसमें सवार अन्य लोगों से पूछताछ की गयी. उनके बयान में विसंगतियां पाये जाने पर कार की तलाशी ली गयी. वाहन से एक हथियार, एक सिंगल शटर बंदूक और एक 7 एमएम पिस्तौल बरामद और 23 राउंड कारतूस बरामद हुए. इसके बाद चारों को गिरफ्तार कर लिया गया. बता दें कि इससे पहले हावड़ा और सियालदह रेलवे स्टेशन के पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किये गये थे. बिहार के मुंगेर से मालदा के रास्ते कोलकाता तक हथियार पहुंच रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >