मोटिया बनकर चोरी करने के आरोप में चार गिरफ्तार

मंगलाहाट में मोटिया बनकर चोरी करने के आरोप में हावड़ा थाने की पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है.

हावड़ा. मंगलाहाट में मोटिया बनकर चोरी करने के आरोप में हावड़ा थाने की पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है. ये सभी दक्षिण 24 परगना के रायदीघी के रहने वाले हैं. इनके पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है. आरोपियों के नाम राजाहर मोल्ला, सुमित नस्कर, अजीजुल मंडल और उत्तम मिद्दे हैं. पुलिस ने बताया कि ये लोग मोटिया बनकर मंगलाहाट में दुकान लगाने वाले दुकानदारों से काम मांगते थे. काम मिलने के बाद कुछ दिनों तक काम करते थे और मौका मिलते ही सामान चुराकर भाग निकलते थे. दुकानदारों ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चार को सामान सहित गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >