कॉल सेंटर खोल कनाडाई लोगों से ठगी, पांच पकड़ाये

फर्जी कॉल सेंटर खोल कर कनाडा के लोगों को ठगने के आरोप में लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

कोलकाता. फर्जी कॉल सेंटर खोल कर कनाडा के लोगों को ठगने के आरोप में लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर लालबाजार की टीम ने पाटुली स्थित एक कॉल सेंटर पर छापा मारी की थी. पुलिस ने वहां से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम अभिजीत मंडल, प्रीतम माइति, रघुनाथ हाइट, रंजीत गुप्ता और अरिंदम मंडल बताये गये हैं. गिरफ्तार आरोपियों को गुरुवार को बैंकशाल अदालत में पेश किया गया. सरकारी वकील अरूप चक्रवर्ती ने कहा कि पाटुली के एक घर में लंबे समय से फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था. गिरोह के सदस्य कॉल सेंटर से कनाडा के नागरिकों को फोन करते थे और खुद को प्रतिष्ठित कंपनी का कर्मचारी बताकर उनके बैंक खाते का विवरण जानकर उन्हें लुभाते थे और पैसे ठगते थे. इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने कॉल सेंटर पर छापा मारकर दो लैपटॉप और छह मोबाइल फोन जब्त किये. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >