मछली व्यापारी को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव थाना अंतर्गत बक्शी पल्ली इलाके में अपराधियों ने एक मछली व्यापारी को गोली मार दी, जिससे मछली व्यवसायी असीत अधिकारी बुरी तरह घायल हो गये.

आरोपी की तलाश जारी

प्रतिनिधि, बनगांव

उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव थाना अंतर्गत बक्शी पल्ली इलाके में अपराधियों ने एक मछली व्यापारी को गोली मार दी, जिससे मछली व्यवसायी असीत अधिकारी बुरी तरह घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, इस मामले में खबर लिखे जाते तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

बताया गया है कि सोमवार सुबह सात बजे के करीब मछली व्यवसायी असीत अधिकारी पास में स्थित अपने भेड़ी पर गये थे, उसी समय कुछ अपराधियों ने उन पर पीछे से गोली चला दी. असीत की पीठ पर एक गोली लगी है. गोली लगते ही वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गये. गोली की आवाज सुनने के कुछ देर बाद स्थानीय लोग वहां पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. पहले असीत को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर होने के कारण कोलकाता के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच शुरू कर दी गयी है. देखा जा रहा है कि इलाके में सीसीटीवी है या नहीं. अगर है तो फुटेज की जांच करायी जायेगी. साथ ही असीत की किसी से पुरानी रंजिश थी या नहीं, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है. इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है. जांचकर्ताओं ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >