टीटागढ़ में फायरिंग, एक तृणमूल समर्थक जख्मी, चार गिरफ्तार

उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ में इलाका दखल को लेकर फिर फायरिंग की घटना हुई, जिसमें एक तृणमूल समर्थक जख्मी हो गया है.

इलाका दखल को लेकर दो तृणमूल पार्षद के गुटों में चल रहा था विवाद

एक तृणमूल पार्षद से हो रही है पूछताछ

प्रतिनिधि, टीटागढ़

उत्तर 24 परगना के टीटागढ़ में इलाका दखल को लेकर फिर फायरिंग की घटना हुई, जिसमें एक तृणमूल समर्थक जख्मी हो गया है. उसका नाम मिथुन बताया जा रहा है. उसके पैर में गोली लगी है. उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि टीटागढ़ नगरपालिका के 12 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद इनाम खान और पांच नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद विष्णु कुमार सिंह के गुटों के बीच इलाका दखल को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है. मंगलवार को फायरिंग की घटना से इलाके में तनाव का माहौल है.

इस संबंध में टीटागढ़ के थाना प्रभारी को बार-बार फोन किये जाने पर भी उन्होंने फोन नहीं उठाया. इस संबंध में बैरकपुर के सीपी आलोक राजोरिया से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गोली चली है, इसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके पैर में गोली लगी है. पुलिस ने इस मामले में वसीम और अरबाज समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. चारों से पूछताछ की जा रही है. एक पार्षद इनाम खान से भी थाने में पूछताछ की जा रही है. उन्हें डिटेन नहीं किया गया है बल्कि उनसे पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >