तृणमूल कांग्रेस के दो गुटों में मारपीट, चार घायल

अजय प्रसाद की हालत गंभीर होने के कारण उसे कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में ले जाया गया था, वहां से उसे आरजी कर अस्पताल में रेफर किया गया है.

नैहाटी. नैहाटी के आरबीसी कॉलेज के पास महालय के दिन पटाखे जलाने को लेकर तृणमूल के ही दो गुटों में मारपीट हो गयी, जिसमें चार लोग घायल हो गये. घायलों के नाम अजय प्रसाद, आकाश राजभर, सुमित और सीमा वाल्मीकि बताये गये हैं. अजय प्रसाद की हालत गंभीर होने के कारण उसे कल्याणी के जेएनएम अस्पताल में ले जाया गया था, वहां से उसे आरजी कर अस्पताल में रेफर किया गया है. जानकारी के मुताबिक, महलया के दिन तड़के सुबह आरबीसी कॉलेज के पास तृणमूल छात्र परिषद के पार्टी ऑफिस में पार्टी चल रही थी. वहीं पास में रेलवे क्वार्टर के भी कुछ युवक पार्टी कर रहे थे. इस दौरान पटाखे जलाने को लेकर दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गयी. इस दौरान बांस-लाठी व डंडे से मारपीट में चार लोग घायल हो गये. घटना को लेकर इलाके में तनाव है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >