बांग्लादेश लौटने से पहले महिला घुसपैठिया गिरफ्तार

भारतीय दलाल भी पकड़ाया

भारतीय दलाल भी पकड़ाया

कल्याणी. नदिया जिले की धानतला थाना पुलिस ने बांग्लादेश लौटने की कोशिश कर रही एक महिला घुसपैठिया और एक भारतीय दलाल को गिरफ्तार किया है. दोनों को रानाघाट कोर्ट में पेश किया गया. गिरफ्तार महिला की पहचान बांग्लादेश के सतखीरा जिले की रहने वाली अनीसा खातून (29) के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, अनीसा एक साल पहले अवैध रूप से भारत में घुसी थी और भारतीय दलाल हबीबुर विश्वास की मदद से फर्जी दस्तावेज बनवा कर मुंबई में काम करने चली गयी थी.हाल ही में वह फिर से बांग्लादेश लौटने की कोशिश कर रही थी, लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सीमावर्ती इलाके से दोनों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि अनीसा ने भारत में रहते हुए पहचान संबंधी भारतीय दस्तावेज तैयार करवाये थे. अब दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sandip tiwari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >