राज्यपाल के पैरों पर गिर कर लगायी न्याय की गुहार

राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने हिंसा में मारे गये एक व्यक्ति और उसके बेटे के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.

कोलकाता. राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने हिंसा में मारे गये एक व्यक्ति और उसके बेटे के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया. बोस ने मृतकों के परिजन से मुलाकात के बाद कहा कि मैं अनुरोधों पर गौर करूंगा. तीन से चार सुझाव मिले हैं. उन्होंने इलाके में बीएसएफ की तैनाती की मांग की है. मैं इस मामले को उचित अधिकारियों के समक्ष उठाऊंगा. निश्चित रूप से कुछ ठोस कार्रवाई की जायेगी. मैंने उनके साथ राजभवन की हेल्पलाइन भी साझा किया है. मृतकों के गमगीन परिवार के सदस्य राज्यपाल के पैरों में गिरकर न्याय की गुहार लगाते देखे गये. बाद में राज्यपाल धुलियान, सुती और जंगीपुर में अन्य हिंसा प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >