सुनवाई के डर से युवक ने की आत्महत्या

मगरा थाना क्षेत्र सप्तग्राम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सप्तग्राम ग्राम पंचायत के तीस बीघा इलाके में एसआइआर सुनवाई को लेकर पैदा हुए भय के कारण एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है.

प्रतिनिधि, हुगली मगरा थाना क्षेत्र सप्तग्राम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सप्तग्राम ग्राम पंचायत के तीस बीघा इलाके में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) सुनवाई को लेकर पैदा हुए भय के कारण एक युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है. तृणमूल कांग्रेस नेता मानस मजूमदार ने इस मौत के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया है. मृतक स्वपन बागदी (36) तीस बीघा के 78 नंबर बूथ का मतदाता था और पेशे से दिहाड़ी मजदूर था. बीती रात उसने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसकी पत्नी प्रतिमा बागदी के अनुसार बीएलओ ने एसआइआर सुनवाई के लिए फोन कर बुलाया था. स्वपन के पास केवल वोटर कार्ड था, अन्य कोई सरकारी दस्तावेज नहीं था. इसी कारण वह गहरे तनाव में था और इसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ. घटना के बाद स्थानीय तृणमूल नेतृत्व मौके पर पहुंचा. पूर्व विधायक मानस मजूमदार ने आरोप लगाया कि बिना नोटिस दिये जल्दबाज़ी में की जा रही एसआइआर प्रक्रिया लोगों को मानसिक संकट में डाल रही है और यही इस मौत का कारण बनी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >