उत्तर व दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश की आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

कोलकाता. कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण उत्तर बंगाल के कुछ जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है. इस क्षेत्र में पिछले दिनों काफी बारिश हुई थी. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. ौइसने इसके बाद पश्चिम बंगाल के अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है. आइएमडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र के उत्तरी भागों के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात ‘मोंथा’ का अवशेष है, जिसके उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने संभावना है. इसने कहा कि रविवार तक इसकी तीव्रता धीरे-धीरे कम हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर बंगाल के अधिकतर स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गयी, जिनमें जलपाईगुड़ी में सबसे अधिक 169 मिमी तक की बारिश दर्ज की गयी. इसने कहा कि कोलकाता, हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर जिलों में एक या दो स्थानों पर गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने उत्तर और दक्षिण दिनाजपुर व मालदा जिलों में एक या दो स्थानों पर बिजली और तेज हवाओं तथा गरज के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GANESH MAHTO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >