विधानसभा का विस्तारित सत्र हो सकता है हंगामेदार

विधानसभा का विस्तारित बजट सत्र 10 मार्च से शुरू हो रहा है. लेकिन इस सत्र में गृह विभाग के बजट पर चर्चा नहीं होगी. इस विभाग की मंत्री खुद ममता बनर्जी हैं. बताया जा रहा है कि सात विभागों को छोड़ कर बाकी सभी विभागों के बजट को चर्चा के बिना ही विधानसभा से पास करा दिया जायेगा.

कोलकाता.

विधानसभा का विस्तारित बजट सत्र 10 मार्च से शुरू हो रहा है. लेकिन इस सत्र में गृह विभाग के बजट पर चर्चा नहीं होगी. इस विभाग की मंत्री खुद ममता बनर्जी हैं. बताया जा रहा है कि सात विभागों को छोड़ कर बाकी सभी विभागों के बजट को चर्चा के बिना ही विधानसभा से पास करा दिया जायेगा. गौरतलब है कि विधानसभा में बजट सत्र का दूसरा चरण अगले सोमवार से शुरू होगा. ऐसे में विस्तारित सत्र का पहला दिन ही हंगामेदार हो सकता है. विपक्ष, विस्तारित सत्र में गृह विभाग के बजट पर चर्चा कराये जाने की मांग कर सकता है. विपक्ष इस मुद्दे पर हंगामा कर सकता है.

गौरतलब है कि विधानसभा का विस्तारित बजट सत्र का दूसरा चरण 10 तारीख को शुरू होगा, जो 19 तारीख तक चल सकता है. सूत्रों के अनुसार, बजट सत्र में शिक्षा विभाग (प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा), स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, श्रम विभाग, पंचायत विभाग और शहरी विकास व नगरपालिका विभाग के बजट पर चर्चा होगी. कुछ दिन पहले विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा था कि गृह विभाग के संबंध में विभिन्न प्रश्नों और मुद्दों पर चर्चा की जाती है. इन प्रश्नों का जवाब खुद मुख्यमंत्री देती हैं. हालांकि, चर्चा होगी या नहीं, इसका निर्णय बीए कमेटी की बैठक या कार्यकारी सलाहकार समिति की बैठक में लिया जा सकता है.

गौरतलब है कि इससे पहले सात मार्च को बीए कमेटी की बैठक हो चुकी है. अब बीए कमेटी की अगली बैठक 13 मार्च हो सकती है. ऐसे में इस बैठक में सदन के कार्य दिवस व कुछ अन्य मुद्दे पर चर्चा हो सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >