स्कूल के बाहर रखे पत्थरों के ढेर में विस्फोट, दो घायल

उत्तर 24 परगना के बनगांव के खरुआ राजापुर हाइ स्कूल के बाहर रखे पत्थरों में विस्फोट से पांचवी कक्षा के दो छात्र गंभीर रूप घायल हो गये.

खरुआ राजापुर हाई स्कूल के बाहर हुआ धमाका

प्रतिनिधि, बनगांव

उत्तर 24 परगना के बनगांव के खरुआ राजापुर हाइ स्कूल के बाहर रखे पत्थरों में विस्फोट से पांचवी कक्षा के दो छात्र गंभीर रूप घायल हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी.

मिली जानकारी के अनुसार, बनगांव के खरुआ राजापुर हाइ स्कूल में पांचवीं कक्षा का एक छात्र टिफिन के समय सड़क पर निकला था. संयोग से शुक्रवार सुबह स्कूल के बगल वाली सड़क पर काम को लेकर पत्थर फेंके गये. छात्रों ने इन पत्थरों में दो तार देखे और उन्हें उठा लिया. इसके बाद ही विस्फोट हो गया, जिसमें दो छात्र घायल हो गये. पुलिस घटना की जांच कर रही है. विस्फोट किस वजह से हुआ इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >