8 में से 5 एग्जिट पोल ने कहा- बंगाल में होगा परिवर्तन, जा रही ममता बनर्जी की सरकार

Exit Poll West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल के एग्जिट पोल में ममता बनर्जी की सरकार जा रही है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आ रही है. 5 पोल में से 3 ने भाजपा को बढ़त दिखायी है. जानें पोल करने वाली किस एजेंसी ने भाजपा को सबसे ज्यादा सीटें दी हैं और किस एजेंसी ने तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही है.

Exit Poll West Bengal 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की वोटिंग खत्म होने के और एग्जिट पोल पर रोक की समयसीमा खत्म होते ही Exit Poll के नतीजे आ गये हैं. राष्ट्रीय स्तर के 8 एग्जिट पोल में से 5 ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आ रही है. ममता बनर्जी की सरकार जा रही है. पीपुल्स पल्स, जेवीसी, चाणक्य स्ट्रैटजीज, पोल डायरी, मैट्रिज, पी-मार्क और वन इंडिया के पोल आ चुके हैं. पीपुल्स पल्स और वन इंडिया को छोड़कर सभी एग्जिट पोल में भाजपा की सरकार बनने की बात कही गयी है.

3 एग्जिट पोल में टीएमसी को बहुमत

पीपुल्स पल्स, वन इंडिया और प्रजा पोल्स ने टीएमसी को बहुमत दिया है. पीपुल्स पल्स और वन इंडिया दोनों ने टीएमसी को 177-187 और प्रजा पोल्स ने 178-208 सीटें मिलने का अनुमान जताया है. यानी इस बार टीएमसी को अधिकतम 208 सीटें मिल सकती हैं.

भाजपा को अधिकतम 175 सीट मिलने का अनुमान

जेवीसी, चाणक्या स्ट्रैटजीज, पोल डायरी, मैट्रिज, पी-मार्क ने भाजपा को क्रमश: 138-159, 150-160, 142-171, 146-161 और पी-मार्क 150-175 सीटें मिलने की संभावना -जतायी है. अगर एग्जिट पोल के नतीजे सही साबित होते हैं, तो भाजपा को अधिकतम 175 सीटें मिल सकतीं हैं. बीजेपी को सबसे कम 85 से 110 सीटें प्रजा पोल्स ने दी हैं. सबसे अधिक 150 से 175 सीटें पी-मार्क ने दी हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा को 42.5 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद

रिपब्लिक बांग्ला-मैट्रिज के पोल में कहा गया है कि ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को 40.8 प्रतिशत वोट मिलने की संभावना है, जबकि भाजपा को 42.5 प्रतिशत वोट मिल सकता है. अन्य दलों यानी कांग्रेस, वाममोर्चा, आईएसएफ, एआईएमआईएम, एसयूसीआई, हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी को 16.7 प्रतिशत वोट मिलने की उम्मीद है.

Exit Poll West Bengal 2026: किस एजेंसी ने किस पार्टी को कितनी सीटें दीं?

पोल एजेंसीटीएमसीबीजेपीकांग्रेसअन्य
पीपुल्स पल्स177-18795-1101-30-2
जेवीसी131-152138-1590-20-2
चाणक्या स्ट्रैटेजीज130-140150-1606-10
पोल डायरी99-127142-1715-9
मैट्रिज125-140146-1616-10
वन इंडिया177-18795-1100-1
पी-मार्क118-138150-1752-6
प्रजा पोल178-20885-1100-5
पोल ऑफ पोल्स1341555

2021 में फेल हो गये थे एग्जिट पोल

एग्जिट पोल एक पूर्वानुमान भर है, जो कई बार नतीजों में तब्दील हो जाते हैं और कई बार नहीं भी होते हैं. वर्ष 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में कोई भी एग्जिट पोल नतीजों की सटीक भविष्यवाणी नहीं कर पाया था. हालांकि, वर्ष 2011 और वर्ष 2016 में एक-एक एजेंसी का एग्जिट पोल सटीक साबित हुआ था.

इसे भी पढ़ें : West Bengal Exit Polls LIVE: पीपुल्स पल्स दीदी तो मैट्रिज बना रहा दादा की सरकार, आ गये एग्जिट पोल के नतीजे

एग्जिट पोल क्या है?

चुनावों के बाद एजेंसियां वोटर का मूड जानने के लिए एक सर्वे करती हैं. मतदान करने वालों से सवाल पूछा जाता है कि उन्होंने किसको वोट दिया. उनके जवाब के आधार पर पोल करने वाली एजेंसियां पूर्वानुमान जारी करती हैं कि इस बार किस पार्टी की सरकार बन सकती है. एग्जिट पोल महज एक अनुमान होता है. यह चुनाव परिणाम नहीं है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव के Exit Poll पर कितना करें भरोसा? 2021 में दिग्गज एजेंसियां हो गयी थी फेल, जानें 2011 और 2016 में किसका गणित था सबसे सटीक

कालीघाट में शुभेंदु अधिकारी को घेरा, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे, भवानीपुर में TMC-BJP कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत के बाद लाठीचार्ज

मौसम की तरह बदली सियासत, विधानसभा, लोकसभा और राज्यसभा जाने वाली इकलौती नेता, कांग्रेस में वापसी का क्या है खेल?

बंगाल के ‘धान के कटोरे’ में किसानों का दर्द, MSP की जगह बिचौलियों का राज, क्या पूर्व बर्धमान में आलू बिगाड़ेगा राजनीतिक दलों का खेल? पढ़ें ग्राउंड रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >