देगंगा : कारखाने में घुसकर चंदे के नाम पर मारपीट, 16 लाख लूटने का लगा आरोप

देगंगा थाना के दोगछिया में एक कपड़ा फैक्टरी में घुसकर चंदा के नाम पर कर्मचारियों से लेकर मैनेजर तक की पिटाई की गयी.

संवाददाता, बारासात.

देगंगा थाना के दोगछिया में एक कपड़ा फैक्टरी में घुसकर चंदा के नाम पर कर्मचारियों से लेकर मैनेजर तक की पिटाई की गयी. इसमें चार से पांच लोग घायल हुए हैं. आरोप है कि कैश काउंटर से 16 लाख रुपये भी लूट लिये गये. घटना को लेकर कारखाने के मालिक ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई है.

जानकारी के मुताबिक, धार्मिक आयोजन के नाम पर चंदा मांगने गये कुछ लोगों ने 20,000 हजार रुपये चंदा देने की मांग की. कंपनी की ओर से पिछले साल की तरह ही इस साल भी दो हजार देने की बात कही गयी. इस पर ही वे लोग भड़क गये और हमला कर दिया. श्रमिकों का कहना है कि उन पर भी हमले किये गये. सबके साथ दुर्व्यवहार किया गया. घटना से नाराज होकर फैक्टरी के मैनेजर ने जल्द ही फैक्टरी दूसरी जगह शिफ्ट करने की बात कही है. कारखाने के मैनेजर का आरोप है कि श्रमिकों को मारा पीटा गया. तोड़फोड़ की गयी. इस कारखाने में तीन हजार लोग काम करते हैं. हमला करनेवालों ने फैक्टरी बंद कराने की भी धमकी दी है.

आरोप है कि तृणमूल का नाम लेकर हमलावरों ने मनमाना चंदा देने की मांग की थी. आठ से दस लोग घुसे थे. इधर, भाजपा के नेता तरुण कांति घोष ने कहा कि यह सब सत्तारूढ़ दल का कल्चर हो गया है. वहीं तृणमूल ने इन आरोप को खारिज किया है. तृणमूल का कहना है कि इसमें किसी तरह से पार्टी नहीं जुड़ी है, अगर ऐसा किसी ने किया है, तो पुलिस कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Subodh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >