बालीचक स्टेशन पर प्लेटफॉर्म से टकराया इंजन, हादसा टला

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिविजन के अंतर्गत बालीचक स्टेशन पर रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया.

मालगाड़ी बाल-बाल बची, ट्रेन सेवाएं सामान्य रहीं

प्रतिनिधि, खड़गपुर

दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर डिविजन के अंतर्गत बालीचक स्टेशन पर रविवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार, सुबह करीब साढ़े आठ बजे डाउन लाइन के लूप लाइन नंबर-5 में प्रवेश करते समय एक मालगाड़ी का इंजन और दो डिब्बे प्लेटफॉर्म से टकरा गये. हादसे के बाद स्टेशन परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गयी. घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. कर्मचारियों ने तुरंत प्लेटफॉर्म की क्षतिग्रस्त वेल्डिंग तोड़ने और मरम्मत का काम शुरू कर दिया. स्टेशन मास्टर दशरथ बैरागी ने बताया कि इंजन का पहिया ट्रैक से नहीं उतरा है, केवल प्लेटफॉर्म से हल्की टक्कर हुई. उन्होंने कहा कि इस हादसे का कारण जांच के बाद स्पष्ट होगा. फिलहाल अन्य लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है. रेलवे ने भी बयान जारी कर स्पष्ट किया कि यात्री ट्रेन सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा है और सभी ट्रेनें निर्धारित समय पर चल रही हैं. उधर, प्राथमिक जांच में पता चला है कि बैक करते समय मालगाड़ी का इंजन प्लेटफॉर्म से टकरा गया था. फिलहाल रेलवे विभाग ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >