Eggs Thrown on Kunal Ghosh: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर जमकर अंडे बरस रहे हैं. सौगत रॉय, मदन मित्रा जैसे कद्दावर नेताओं के बाद अब कुणाल घोष पर अंडे से हमला हुआ है. सोमवार को जैसे ही कुणाल घोष प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित घर से निकले, सड़क लोग अंडे लेकर उनका इंतजार कर रहे थे. कुणाल घोष पर कई अंडे फेंके गये. इसका वीडियो वायरल हो गया है.
वह डीम खाने लायक ही है : अंडा फेंकने वाला युवक
इस वायरल वीडियो में एक युवक दिख रहा है, जिसके हाथ में कई अंडे हैं. ऐसा लगता है कि उसकी जेब में भी कुछ अंडे रखे हुए हैं. वह साफ कह रहा है कि कुणाल घोष ने उन लोगों पर बहुत जुल्म किये हैं. वह डीम खाने के लायक ही है. यानी उस पर अंडे फेंके ही जाने चाहिए. बंगाल में अंडा को डीम भी कहते हैं.
कुणाल की पीठ और सिर पर दिख रहे अंडे के छिलके
वीडियो में कुणाल घोष अकेले दिख रहे हैं. उनकी पीठ और सिर पर अंडे के छिलके देखे जा सकते हैं. हालांकि, बात-बात पर उत्तेजित हो जाने वाले कुणाल घोष इस वीडियो में बहुत शांत दिख रहे हैं. अंडे से हमले के बाद भी वह बेहद शांति से आगे बढ़ रहे हैं. वह अंडे फेंकने वाले को इशारे से यह कहने की कोशिश कर रहे हैं कि वे ऐसा न करें.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सुरक्षाकर्मी ने अंडा फेंकने वाले को रोका
इसी बीच, एक व्यक्ति आता है और युवक, जो कुणाल पर अंडे फेंकने की फिराक में है, उसे रोकता है. समझा-बुझाकर दूर ले जाता है. इस शख्स ने कोई यूनिफॉर्म नहीं पहन रखी है, लेकिन उसके गले में आईडेंटिटी कार्ड है. इसलिए ऐसा लग रहा है कि वह कोई पुलिसकर्मी है, जो ममता बनर्जी के घर के बाहर सुरक्षा में तैनात है.
इसे भी पढ़ें
तृणमूल नेता पर सरकारी मुर्गे की चोरी का आरोप, गुस्साये लोगों ने कच्चे अंडे से नहलाया
बंगाल में टीएमसी के पूर्व पार्षद पर महिलाओं ने बरसाये अंडे, लगाये चोर-चोर के नारे
