तृणमूल के पंचायत सदस्य पर फेंके गए अंडे, पुलिस आयी तो उग्र भीड़ से बचाया

पुरुलिया में एक तृणमूल समर्थित पंचायत सदस्य पर उग्र भीड़ ने अंडे फेंके. आरोप है कि उन्होंने सरकारी योजनाओं के नाम पर गरीबों से पैसे ऐंठे थे. स्थानीय लोग इस घटना को 'अंडा थेरेपी' कह रहे हैं.

पुरुलिया से हंसराज सिंह की रिपोर्ट

पुरुलिया जिले के काशीपुर ब्लॉक के गौरांगडी गांव में तृणमूल समर्थित पंचायत सदस्य लालमोहन भट्टाचार्य पर उग्र भीड़ ने अंडे फेंके हैं. लालमोहन भट्टाचार्य पर आरोप है कि उन्होंने गरीब लोगों से सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे लिये.

'अंडा थेरेपी' का बढ़ा चलन

कटमनी देनेवाले नाराज़ ग्रामीण पंचायत कार्यालय के सामने एकत्र हुए और पैसे वापस करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित लोगों ने पंचायत सदस्य पर अंडे फेंके, जिसे स्थानीय लोग 'अंडा थेरेपी' कह रहे हैं. भाजपा के सत्ता में आने के बाद बंगाल में इसका चलन अचानक बढ़ा है.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मौके पर पहुंच पुलिस ने बचाया

सूचना मिलने पर काशीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और पुलिस सुरक्षा में पंचायत सदस्य को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला. इस घटना पर काशीपुर मंडल-3 के अध्यक्ष कृष्णपद हलदार ने इसे तृणमूल सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार का प्रतिबिंब बताया.

Also Read: उत्तर बंगाल में पर्यटन को नयी उड़ान, सैंडकफू में बनेंगे पर्यावरण अनुकूल 10 कंटेनर होम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >