बीएलओ के लिए ऐप में एडिट का विकल्प

बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) अब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान अपलोड की गयी गलत जानकारी को दुरुस्त कर सकते हैं.

संवाददाता, कोलकाता

बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) अब मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के दौरान अपलोड की गयी गलत जानकारी को दुरुस्त कर सकते हैं. चुनाव आयोग ने बीएलओ की मांग को मानते हुए ऐप में एडिट का विकल्प दिया है. बीएलओ ने राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीइओ) से इस बारे में शिकायत की थी. बीएलओ ने माना कि कई मामलों में दबाव में गलत जानकारी अपलोड की गयी है. इस मामले को आयोग के संज्ञान में लाया गया था. अब आयोग ने एडिट का विकल्प दिया है. इससे बीएलओ जानकारी को सही कर सकेंगे. घर बैठे ही सही जानकारी अपलोड कर सकेंगे. वोटर यूनिटी फोरम के स्वपन मंडल ने कहा कि कुछ मामलों में अनजाने में गलतियां हो जाती हैं.

यहां तक कि डेटा डालते समय भी गलतियां होती हैं. हर कोई ऑनलाइन नहीं होता है. आज मैंने देखा कि बीएलओ ऐप में एडिट का विकल्प दिया गया है. इसे रीवेरिफाई विकल्प कहते हैं. अगर कोई बीएलओ दबाव में आकर गलत जानकारी अपलोड कर देता है, तो वह बाद में उसे ठीक कर सकता है. इससे उन पर दबाव काफी कम हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR SINGH

AKHILESH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >