कोयला तस्करी : इडी ने बुदबुद थाने के आइसी को किया तलब

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने पश्चिम बर्दवान जिले के बुदबुद थाने के इंस्पेक्टर इंचार्ज (आइसी) मनोरंजन मंडल को कोयला तस्करी से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है.

आरोपी लाला के करीबी को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया

संवाददाता, कोलकाताप्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने पश्चिम बर्दवान जिले के बुदबुद थाने के इंस्पेक्टर इंचार्ज (आइसी) मनोरंजन मंडल को कोयला तस्करी से जुड़े एक मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है. इडी सूत्र बताते हैं कि हाल में मंडल के आवास पर तलाशी ली गयी थी. वहां से मिले कुछ अहम दस्तावेजों एवं पूछताछ में मिली जानकारी के बाद मनोरंजन मंडल को तलब किया गया है. बुदबुद थाना आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकार क्षेत्र में आता है. इडी सूत्रों ने बताया कि हाल ही में की गयी छापेमारी के बाद इडी ने कोयला घोटाले के आरोपी लाला के एक अन्य करीबी चिन्मय मंडल को भी पूछताछ के लिए तलब किया है. चिन्मय कथित तौर पर तस्करी के रुपये को हवाला के जरिये एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसफर करने वाले गिरोह के प्रमुख संचालकों में से एक था.

इडी सूत्रों का कहना है कि दोनों ही लोगों को इसी सप्ताह के आखिरी तक इडी दफ्तर में पेश होने को कहा गया है. दोनों को अपने साथ कुछ कागजात भी लाने को कहा गया है. गौरतलब है कि तीन फरवरी को इडी की टीमों ने आसनसोल के रानीगंज और जामुड़िया सहित कई जगहों पर छापेमारी की थी. इस दौरान जामुड़िया में एक व्यवसायी के ठिकाने से बोरियों में छिपाकर रखे गये लगभग 1.5 करोड़ रुपये बरामद किये गये थे.आरोप है कि कोयला तस्करी मामले में प्रोटेक्शन मनी के रूप में उक्त रकम को किसी को भुगतान करने के लिए वहां लाया गया था. अधिकारी इस मामले में जांच के घेरे में आये गये विभिन्न लोगों की भूमिका की तहकीकात कर रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Akhilesh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >