पश्चिम बंगाल : करोड़ों की वित्तीय अनियमितता की जांच में ईडी का अभियान, 5 करोड़ का सोना जब्त

पश्चिम बंगाल : ईडी का अभियान शाम तक जारी रहा है, इसलिए फिलहाल इसको लेकर ईडी के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार किया है.


पश्चिम बंगाल : करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितता की जांच के तहत ईडी की ओर से शनिवार को कोलकाता व उससे सटे अलग-अलग जगहों पर अभिायन चलाया गया. अभियान के दौरान सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) के जवान भी उनके साथ मौजूद रहे. सूत्रों की माने तो, सॉल्टलेक के बीइ ब्लॉक स्थित एक व्यवसायी के आवास पर भी केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम ने छापेमारी की थी.

5 करोड़ का सोना जब्त

उक्त व्यवसायी के ठिकाने से करीब सात किलोग्राम वजन का सोना व अन्य दस्तावेज जब्त किये गये हैं. जब्त सोने की कीमत करीब पांच करोड़ रुपये बतायी गयी है. ईडी का अभियान शाम तक जारी रहा है, इसलिए फिलहाल इसको लेकर ईडी के अधिकारियों ने कुछ भी कहने से इनकार किया है.

Also Read : Mamata Banerjee : पीएम मोदी का नहीं आया जवाब, ममता बनर्जी ने फिर लिखा पत्र, रखी ये मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shinki singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >