खास बातें
ECI QR Code Identity Card: पश्चिम बंगाल सहित 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों (4 मई) से पहले भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने मतगणना केंद्रों की सुरक्षा को अभेद्य बनाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया है. आयोग ने अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को पूरी तरह रोकने के लिए ‘QR कोड’ आधारित फोटो पहचान पत्र प्रणाली शुरू की है. यह नयी व्यवस्था 4 मई 2026 को पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में होने वाली मतगणना के साथ ही लागू हो जायेगी.
थ्री-लेयर सुरक्षा, बिना स्कैनिंग नहीं मिलेगी एंट्री
- पहला और दूसरा स्तर : यहां रिटर्निंग ऑफिसर (RO) की ओर से जारी फोटो आईडी कार्ड की मैन्युअल जांच की जायेगी.
- तीसरा और इंटरनल लेयर : काउंटिंग हॉल के ठीक पास वाले इस सबसे संवेदनशील घेरे में प्रवेश तभी मिलेगा, जब वहां तैनात अधिकारी आपके आईडी कार्ड पर लगे ‘QR कोड’ को सफलतापूर्वक स्कैन कर लेंगे.
किसको मिलेगा डिजिटल सुरक्षा कार्ड?
यह QR कोड आधारित आईडी कार्ड केवल उन्हीं लोगों को जारी किया जायेगा, जिन्हें आयोग ने मतगणना केंद्र में प्रवेश के लिए अधिकृत किया है. इसमें रिटर्निंग ऑफिसर (RO) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO), काउंटिंग स्टाफ और तकनीकी कर्मचारी शामिल हैं. चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार, उनके चुनावी एजेंट और काउंटिंग एजेंट को भी यह QR कोड उपलब्ध कराया जायेगा.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
ECI QR Code Identity Card: मीडिया के लिए खास व्यवस्था
चुनाव आयोग ने मतगणना की पल-पल की जानकारी जनता तक पहुंचाने वाले मीडियाकर्मियों के लिए भी निर्देश जारी किये हैं. हर काउंटिंग सेंटर पर हॉल के पास ही एक अत्याधुनिक मीडिया सेंटर बनाया जायेगा, जिसमें सभी सुविधाएं होंगी. मीडियाकर्मियों को आयोग से जारी ‘अथॉरिटी लेटर’ के आधार पर ही प्रवेश दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें : बंगाल ने तोड़ दिये वोटिंग के सारे रिकॉर्ड, दूसरे चरण में 91.66 फीसदी मतदान, महिलाओं ने फिर गाड़े झंडे
पारदर्शिता के लिए 30 से ज्यादा नयी पहल
यह नयी डिजिटल पहल निर्वाचन आयोग द्वारा पिछले एक साल में शुरू की गयी 30 से अधिक उन सुधारवादी पहलों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है. आयोग ने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों और जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इस प्रणाली को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की तैनाती की जाये, ताकि सुरक्षा और दक्षता के उच्चतम मानकों को बरकरार रखा जा सके.
इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव के Exit Poll पर कितना करें भरोसा? 2021 में दिग्गज एजेंसियां हो गयी थी फेल, जानें 2011 और 2016 में किसका गणित था सबसे सटीक
काउंटिंग को फूलप्रूफ बनाने में जुटा आयोग
बंगाल में इस बार रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ है. ऐसे में मतगणना के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी की गुंजाइश को खत्म करने के लिए आयोग ने यह ‘QR कोड’ वाला ब्रह्मास्त्र निकाला है. बंगाल चुनाव के इतिहास में इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया पहली बार बिना रक्तपात के चुनाव संपन्न कराने में सफल रहा है. अब काउंटिंग को फूलप्रूफ बनाने में आयोग जुट गया है.
इसे भी पढ़ें
बंगाल में टूट जायेगा पहले चरण का 93 प्रतिशत वाला रिकॉर्ड? CEO मनोज अग्रवाल ने बताया पूरा हाल
बंगाल चुनाव में अब तक 532.88 करोड़ की जब्ती, बम-बारूद भी बरामद, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
