दुनिया में भारत के चुनाव का डंका, 17 देशों के प्रतिनिधि देखेंगे बंगाल और तमिलनाडु की वोटिंग

ECI IEVP Phase 2: इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम (IEVP) 2026 के दूसरे चरण का आगाज कर दिया है. 17 देशों के प्रतिनिधि बंगाल और तमिलनाडु जाकर 23 अप्रैल को होने वाले मतदान को देखेंगे.

ECI IEVP Phase 2: भारत में जारी लोकतंत्र के महापर्व को देखने और समझने के लिए पूरी दुनिया से मेहमान भारत पहुंच रहे हैं. भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने नयी दिल्ली में इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम (IEVP)-2026 के दूसरे चरण की शुरुआत कर दी है.

IIIDEM में ज्ञानेश कुमार ने किया उद्घाटन

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों की चुनावी प्रक्रिया को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करना है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार को नयी दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डेमोक्रेसी एंड इलेक्शन मैनेजमेंट (IIIDEM) में इसका विधिवत उद्घाटन किया.

ECI IEVP Phase 2: 17 देशों के 34 डेलीगेट्स पहुंचे भारत

इलेक्शन कमीशन ने बताया कि 23 अप्रैल को दुनिया के 17 देशों के प्रतिनिधि विजिटर्स प्रोग्राम में शामिल होंगे. कुल 34 डेलीगेट्स इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं. इनमें दिल्ली स्थित विभिन्न देशों के विदेशी मिशनों के प्रतिनिधि और इंटरनेशनल आईडिया (International IDEA) का एक प्रतिनिधि भी शामिल है.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डेलीगेट्स ने देखा- कैसे काम करता है ईवीएम

प्रोग्राम के उद्घाटन के बाद इन विदेशी मेहमानों को बताया गया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) कैसे काम करता है. डेलीगेट्स ने खुद मॉक पोल में हिस्सा लेकर भारतीय मतदान प्रक्रिया के बारे में जाना. विदेशी प्रतिनिधियों ने भारत की चुनाव प्रक्रिया में इस्तेमाल होने वाली तकनीकी दखल और प्रशासनिक सुरक्षा घेरे में गहरी रुचि दिखायी.

इसे भी पढ़ें : नंदीग्राम में वोटिंग से 48 घंटे पहले चुनाव आयोग का बड़ा एक्शन, पुलिस पर्यवेक्षक हटाये गये

23 अप्रैल को बंगाल और तमिलनाडु में देखेंगे वोटिंग

ये डेलीगेट्स 22 अप्रैल को पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के लिए रवाना होंगे. 22 अप्रैल को वे डिस्पैच और डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर, जिला कंट्रोल रूम और मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर जैसी सुविधाओं का मुआयना करेंगे. 23 अप्रैल की सुबह ये प्रतिनिधि खुद पोलिंग स्टेशनों पर जाकर वास्तविक मतदान की प्रक्रिया को देखेंगे. इससे पहले कार्यक्रम के पहले चरण में प्रतिनिधियों ने 8 और 9 अप्रैल को असम, केरल और पुडुचेरी का दौरा किया था.

इसे भी पढ़ें : बंगाल चुनाव से पहले इलेक्शन कमीशन का निर्देश- केंद्रीय बलों के खिलाफ तुरंत एफआईआर नहीं, पहले होगी जांच

क्या है इंटरनेशनल इलेक्शन विजिटर्स प्रोग्राम (IEVP)?

यह भारतीय चुनाव आयोग का एक फ्लैगशिप प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग और अन्य देशों के चुनाव प्रबंधन निकायों (EMBs) के साथ जुड़ाव बढ़ाना है. यह कार्यक्रम दुनिया को भारत के विशाल चुनावी ढांचे, संस्थागत तंत्र और संचालन वास्तुकला का विस्तृत ओवरव्यू प्रदान करता है. इसके जरिये भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में अपनायी जाने वाली बेहतरीन चुनावी प्रथाओं और नवाचारों को साझा करता है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की सबसे लोकप्रिय नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में कैसे दी पटखनी, पढ़ें पूरा विश्लेषण

बंगाल चुनाव के दूसरे चरण में 22 प्रतिशत उम्मीदवार करोड़पति, 295 पर ‘गंभीर’ क्रिमिनल केस, ADR रिपोर्ट में खुलासा

बंगाल चुनाव : अमीर उम्मीदवार बनाम गरीब जनता, कोई 133 करोड़ का मालिक, तो किसी की जेब में 500 रुपए

2 चरणों में तय होगा बंगाल का सीएम, दांव पर ममता की साख, BJP का मिशन बंगाल और लेफ्ट-कांग्रेस की वापसी की छटपटाहट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >