राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने वाली ममता बनर्जी इस्तीफा दें, आदिवासी सांसद की मांग

Droupadi Murmu Mamata Banerjee Controversy: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बयान पर ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया के बाद उठा बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है. भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच बयानबाजी चल ही रही थी कि मालदा के आदिवासी सांसद खगेन मुर्मू ने ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर दी है.

Droupadi Murmu Mamata Banerjee Controversy: पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रोटोकॉल उल्लंघन मामले में एक आदिवासी सांसद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद खगेन मुर्मू ने रविवार को आरोप लगाया कि बंगाल की चीफ मिनिस्टर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान किया है.

राष्ट्रपति की अगवानी के लिए नहीं पहुंचीं ममता बनर्जी

राष्ट्रपति ने शनिवार को सिलीगुड़ी के पास आयोजित एक कार्यक्रम का स्थान बदले जाने और राष्ट्रपति को रिसीव करने के लिए मुख्यमंत्री या उनके किसी वरिष्ठ मंत्री के नहीं आने पर नाराजगी जतायी थी. इसके बाद ममता बनर्जी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. ममता बनर्जी के व्यवहार पर आदिवासी समुदाय से आने वाले मालदा उत्तर के भाजपा सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि आदिवासियों की गरिमा का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए.

बंगाल की ‘बादशाह’ की तरह व्यवहार कर रहीं ममता बनर्जी – मुर्मू

खगेन मुर्मू ने कहा कि केवल माफी मांगना पर्याप्त नहीं होगा. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री पश्चिम बंगाल के ‘बादशाह’ की तरह व्यवहार कर रही हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी के पास आयोजित अंतरराष्ट्रीय संताली सम्मेलन में आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा था कि ममता बनर्जी उनकी ‘छोटी बहन’ जैसी हैं. साथ ही सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री उनके दौरे से नाराज थीं, क्योंकि कार्यक्रम में न तो वह खुद आयीं, न ही कोई मंत्री मौजूद रहा.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति के बयान पर दी तीखी प्रतिक्रिया

राष्ट्रपति की नाराजगी के कुछ घंटे बाद ही ममता बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया दी. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस की सबसे बड़ी नेता ने आरोप लगाया कि राष्ट्रपति ‘भाजपा के इशारे पर बोल रही हैं’. ममता बनर्जी ने मणिपुर और छत्तीसगढ़ जैसे भाजपा शासित राज्यों में आदिवासियों के खिलाफ कथित अत्याचारों पर राष्ट्रपति की ‘चुप्पी’ पर भी सवाल उठाया.

संवैधानिक मानदंड को नहीं मानतीं ममता – शंकर घोष

राष्ट्रपति के खिलाफ ममता बनर्जी की टिप्पणियों की आलोचना करते हुए सिलीगुड़ी से भाजपा विधायक शंकर घोष ने कहा कि इससे एक बार फिर साबित हो गया कि राज्य की मुख्यमंत्री किसी भी संवैधानिक मानदंड को नहीं मानतीं. राज्य विधानसभा में भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक घोष ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को राष्ट्रपति के अपमान की विस्तृत जांच करानी चाहिए. राज्य के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए.

शशि पांजा ने उठाया एसआईआर का मुद्दा

इस बीच, पश्चिम बंगाल की मंत्री शशि पांजा ने खगेन मुर्मू की आलोचना करते हुए सवाल किया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान अनुसूचित जनजाति समुदाय की महिलाओं के नाम हटाये जाने पर वह सवाल क्यों नहीं उठा रहे हैं. तृणमूल नेता ने कहा- इन महिलाओं को भी वंचित किया गया है, लेकिन भाजपा उनके बारे में बात नहीं करती.

इसे भी पढ़ें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर ममता बनर्जी ने बोला हमला, तो गुस्से में पीएम मोदी ने कर दिया ऐसा ट्वीट

लोक भवन में पैसे बांटने की योजना, भाजपा का तोता, गिर सकती है दिल्ली सरकार, क्या-क्या बोलीं ममता बनर्जी

राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में कैसे हुई चूक, केंद्र ने बंगाल सरकार से शाम तक मांगी रिपोर्ट

राष्ट्रपति से दुर्व्यवहार का मामला: पीएम मोदी ने बताया देश का अपमान, बोले- ममता बनर्जी को माफ नहीं करेगी जनता

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >